
हॉलीवुड के ए-लिस्ट कपल जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक इन दिनों न्यू यॉर्क में अपने लिए घर की तलाश में व्यस्त हैं। हालांकि, इनके लॉस एंजेलिस वाले घर की बात करें तो ये उन्होंने हमारे देश के सबसे अमीर बिजनेमसमैन की लिस्ट में शुमार मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल से खरीदा था। जेनिफर और बेन ने ये घर ईशा से पिछले साल जून में ही खरीदा था।
बेवर्ली हिल्स के ठीक बीच में मौजूद ये आलीशान बंगला 38,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसमें 12 बेडरूम, 24 बाथरूम, एक इनडोर पिकलबॉल कोर्ट, एक जिम, एक सलून, स्पा, एक 155 फीट लंबा इनग्राउंड इन्फिनिटी पूल, एक आउटडोर रसोईघर और कई हरे-भरे लॉन हैं।
Home / Entertainment / ईशा अंबानी का 500 करोड़ का वो घर, अब जिसकी मालकिन हैं जेनिफर लोपेज, अंदर से ऐसा है 12 बेडरूम वाला आलीशान बंगला
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website