
‘एनिमल’ फिल्म में रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर के किरदार की वाइफ गीतांजलि का रोल निभाया था। दोनों का एक सीन था, जिसमें उन्होंने जिस तरह से दांत भींचकर डायलॉग बोला था, वो कई लोगों को समझ नहीं आया था और इसको लेकर उनकी काफी किरकिरी भी हुई थी। अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ इनकी केमिस्ट्री देख दर्शकों के होश उड़ गए थे। हालांकि, करवा चौथ वाले सीन में रश्मिका ने जिस तरह से डायलॉग्स बोला, वो कुछ यूजर्स को समझ नहीं आया और इसको लेकर उनकी काफी खिल्ली उड़ी। अब साउथ एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया है।
‘पुष्पा 2’ एक्ट्रेस Rashmika Mandanna हाल ही में नेहा धूपिया के पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने ‘एनिमल’ फिल्म की सक्सेस से लेकर करवा चौथ वाले सीन के लिए ट्रोल होने पर खुलकर बात की।
रश्मिका ने कहा, ‘मुझे लोगों द्वारा महिलाओं को उनके शरीर को लेकर ट्रोल करना पसंद नहीं है… जब तक ऐसा नहीं है और वे मुझे मेरी फिल्मों, सिनेमा, फिल्म में डायलॉग बोलने पर मेरे चेहरे को लेकर ट्रोल करते हैं… मुझे पता है कि वो कैसी परफॉर्मेंस थी। मैंने पांच महीने पहले इस पर परफॉर्म किया था।’
करवा चौथ वाले सीन को लेकर ट्रोल हुईं रश्मिका – 28 साल की एक्ट्रेस ने करवा चौथ वाले सीन को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘करवा चौथ का सीन जोकि 9 मिनट लंबा सीन था और सीन करते समय सेट पर मौजूद लोगों को ये बहुत पसंद आया था, वे ताली बजा रहे थे और उन्हें लगा कि सीन बहुत अच्छे से किया गया है, लेकिन ट्रेलर आ गया और उसी सीन के डायलॉग के लिए मुझे इतना ट्रोल किया गया।’
Home / Entertainment / Bollywood / 9 मिनट का सीन और सेट पर बजी थी तालियां… रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, ‘एनिमल’ के डायलॉग पर उड़ी थी खिल्ली
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website