Thursday , February 19 2026 2:10 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘राम’ बनने के लिए रणबीर कपूर का तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन, ‘एनिमल’ से ‘रामायण’ तक, 3 साल में इतना बदल डाला हुलिया

‘राम’ बनने के लिए रणबीर कपूर का तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन, ‘एनिमल’ से ‘रामायण’ तक, 3 साल में इतना बदल डाला हुलिया


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों फैंस को फिटनेस गोल्स दे रहे हैं। बीते दिनों उन्हें पहाड़ों-जंगलों में पसीना बहाते हुए देखा गया था, अब उनके फिजिकल ट्रेनर ने उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की फोटोज शेयर की हैं और दिखाया कि कैसे 3 साल में ‘एनिमल’ से अपकमिंग मूवी ‘रामायण’ के लिए उनका पूरा हुलिया ही बदल गया है।
Ranbir Kapoor के फिजिकल ट्रेनर शिवोहम ने इंस्टाग्राम पर एक्टर की फिजिकल जर्नी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर ‘एनिमल’ के दौरान की है। ये फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी और इसके लिए रणबीर ने काफी किलो वजन भी बढ़ाया था। दूसरी और तीसरी तस्वीर में उनके सिक्स पैक्स, मसल्स और टोन्ड बॉडी साफ नजर आ रही है, जोकि बीते कई दिनों की मेहनत का नतीजा है।