
जेंडया हाल ही में मेट गाला 2024 फैशन इवेंट में शामिल हुईं। उन्होंने अपने दोनों लुक्स से फैंस के होश उड़ा दिए। बॉयफ्रेंड टॉम हॉलैंड भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज शेयर की हैं। आपने देखा टॉम का नया पोस्ट?
‘स्पाइडरमैन’ वाले फेमस हॉलीवुड कपल टॉम हॉलैंड और जेंडया। दोनों का रिलेशनशिप कई बार ऑन-ऑफ हुआ, लेकिन वे इशारों में एक-दूसरे के लिए प्यार जताने से पीछे भी नहीं हटते। हाल ही में जेंडया दुनिया के प्रतिष्ठित फैशन इवेंट मेट गाला 2024 में शामिल हुईं। फूलों, तितलियों और चिड़ियों वाली दो ड्रेसेस पहनी, जिसमें वो बला की खूबसूरत लगीं। फैंस तो क्या बॉयफ्रेंड टॉम हॉलैंड भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। और उन्होंने सोशल मीडिया पर जो काम किया है, वो देखकर फैंस उन्हें ‘बॉयफ्रेंड ऑफ द ईयर’ का तमगा दे रहे हैं।
Tom Holland ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेडीलव की दोनों लुक्स की तस्वीरें शेयर कीं। एक में जेंडया ब्लू रंग की ड्रेस में हैं तो दूसरी में ब्लैक कलर के आउटफिट में। इन्हें शेयर करते हुए टॉम ने कैप्शन में सिर्फ दिलवाली आंखों वाला इमोजी लिखा।
Home / Entertainment / मेट गाला 2024 में जेंडया को देख लट्टू हुए BF टॉम हॉलैंड, बिन बोले ही हाल-ए-दिल किया बयां तो फैंस भी हुए मुरीद
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website