
ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन भी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने हालिया रिलीज ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से सुर्खियां बटोरी हैं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि भाई संग उनका कैसा रिश्ता है। क्या वो सबकुछ अपने डुग्गू भैया को बताती हैं, आइए जानते हैं। पढ़ें रिपोर्ट।
‘इश्क विश्क रिबाउंड’ फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और लीडिंग लेडी पश्मीना रोशन की खूब चर्चा हो रही है। उनकी इस डेब्यू फिल्म में रोहित सराफ, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल भी नजर आए। पश्मीना, ऋतिक रोशन की चचेरी बहन हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि उनका रिश्ता कैसा है, वे कैसा बॉन्ड शेयर करते हैं। अब इस पर पश्मीना ने चुप्पी तोड़ी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में Pashmina Roshan ने चचेरे भाई ऋतिक के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो उन्हें ‘डुग्गू भैया’ कहकर बुलाती हैं – यह एक ऐसा शब्द है जो उनके रिश्ते की नजदीकी को दिखाता है। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से कहा, ‘हमारा एक फैमिली ग्रुप चैट है, जिसका नाम रियल डील है, जिसमें डुग्गू भैया, सबा आजाद (ऋतिक की गर्लफ्रेंड), आशु भैया, रिहान और ऋदान हैं। हम एक-दूसरे को लेकर बहुत जुनूनी हैं।’
रोशन फैमिली – ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ के ऑडिशन में ऋतिक रोशन की HRX टी-शर्ट पहनने वाली पश्मीना रोशन ने इसे अपना ‘लकी चार्म’ बताया और कहा कि उन्हें अपने बड़े चचेरे भाई को सब कुछ बताना पड़ता है। वो बोलीं, ‘मैं उन्हें सब कुछ नहीं बता सकती, लेकिन मैं डुग्गू भैया को कुछ भी बता सकती हूं। मुझे यकीन है कि वो मेरी बातों को सीक्रेट रखते हैं।’
हॉल में गद्दा डालकर एकसाथ सोते हैं सभी – ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन के भाई राजेश रोशन की बेटी पश्मीना ने ये भी बताया कि फैमिली में बहुत ज्यादा बॉन्डिंग है। वे अक्सर साथ सोते हैं, जहां एक-दूसरे संग सीक्रेट बातें शेयर करते हैं। वो कहती हैं, ‘जब हम छुट्टी पर होते हैं, तब कोई अपने कमरे में नहीं रहना चाहता, हम हॉल में गद्दा लगाते हैं और साथ सोते हैं और एक-दूसरे को संग अपने सीक्रेट शेयर करते हैं।’ पश्मीना ने एक्टिंग में कदम रखने से पहले ऋतिक से सलाह भी ली थी।
Home / Entertainment / Bollywood / ‘मैं डुग्गू भैया से सबकुछ नहीं बता सकती…’ चचेरी बहन पश्मीना रोशन का खुलासा- एकसाथ सोती है पूरी फैमिली
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website