
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां (Kalki Koechlin) अपनी अगली फिल्म ‘हर सॉन्ग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबर है कि फ्रांस में शूटिंग लोकेशन पर जाते समय एक्ट्रेस का सामान खो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग के पहले तीन दिनों तक कल्कि को अपनी को-स्टार एलिया क्लेयर से पहनने के लिए कपड़े लेने पड़े।
एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने एक्ट्रेस के सामान खोने की जानकारी दी है। बताया गया कि मौसम के चलते स्थिति और भी मुश्किल हो गई थी, क्योंकि शुरुआती दिनों में वहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था और कल्कि के पास खुद के गर्म कपड़े नहीं थे।
हालांकि, जब सामान उन तक पहुंचा तब वहां का टेम्प्रेचर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था और फिर उनके गर्म कपड़े इस्तेमाल में नहीं आ सके। यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस के साथ ऐसा हुआ हो, ट्रैवल के दौरान उनका सामान खोना एक आम प्रॉब्लम बन गई है।
अमेरिकी-फ्रेंच राइटर ओलिविया की भूमिका निभाती दिखेंगी कल्कि – ‘हर सॉन्ग’ में कल्कि अमेरिकी-फ्रेंच राइटर ओलिविया की भूमिका निभाती नजर आएंगी। अपने कैरक्टर के बारे में बात करते हुए कल्कि ने बताया, ‘ओलिविया न्यूयॉर्क में रहती हैं और तेज दिमाग की है। वह मूल रूप से फ्रांस की है, जहां वह अपनी दादी की कहानी लिखने के लिए वापस लौटती है। कोविड-19 महामारी के दुनिया भर में फैलने के बीच वह खुद को आधा अतीत में और आधा भविष्य में पाती है।’
कहा- राइटर की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण – उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी राइटर की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण है, जिसे ऐसा लगने लगता है कि वह अपने हर शब्द से अपने आस-पास की दुनिया को प्रभावित कर रही हैं, यह मजेदार और चुनौतीपूर्ण है।’ कल्कि ने कहा, ‘मैं नॉवल वेग से लेकर फ्रेंच सिनेमा देखते हुए और एडिथ पियाफ जैसे क्लासिक सिंगर्स को सुनते हुए बड़ी हुई हूं।’
Home / Entertainment / ‘हर सॉन्ग’ की शूटिंग के लिए कल्कि केकलां ने को-स्टार से लिए कपड़े उधार, खुद के कपड़ों का नहीं कर सकीं इस्तेमाल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website