
अनंत-राधिका की शादी में कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए, जिनमें करोड़ों दिलों की धड़कन शाहरुख खान भी मौजूद थे। हर बार की तरह इस बार भी किंग खान ने अपने पुराने अंदाज से सबका दिल जीत लिया। ऐसा क्या किया उन्होंने, आइए जानते हैं।
लोगों को अपनी बातों और प्यार भरे अंदाज से फैन बनाने वाला ये शख्स अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुए। हर बार की तरह इस बार भी उनकी कुछ चीजों ने सबका दिल जीत लिया। हम बात कर रहे हैं, किंग खान और करोड़ो दिलों की धड़कन शाहरुख खान की, जिनका बात करने से लेकर लोगों से मिलने तक का अंदाज इतना निराला होता है कि ये डायरेक्ट फैंस के दिल में उतर जाते हैं।
अनंत-राधिका की शादी की शाहरुख की कई वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिनमें वो अपने पुराने अंदाज से सबसे मिलें, यानी कि किसी को हाथ जोड़कर और पैर छूकर मिलते दिखे। ये शाहरुख के संस्कार ही हैं, जो उन्हें इतना हम्बल बनाते हैं। किंग खान के व्यवहार की कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अगर हम अपने अंदर डाल दें तो लोग शाहरुख की तरह हमें भी उतना ही प्यार करने लगेंगे। (फोटो साभार: योगेन शाह)
हाथ जोड़ते-पैर छूते दिखे शाहरुख खान – शाहरुख खान को यूं ही लाखों दिलों की धड़कन नहीं कहा जाता है, बल्कि इनका सबके लिए प्यार और सम्मान ही लोगों को सबसे ज्यादा भाता है। अनंत राधिका की शादी में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला जब शाहरुख एक-एक हस्ती के पास जा कर उनसे हाथ मिला, नमस्कार कर रहे थे।
हर किसी से में दिल खोल कर – जब भी शाहरुख किसी से मिलते हैं तो ऐसे मिलते हैं कि जैसे वो पुराने पक्के यार हों और उन्हें कंफर्टेबल फील कराते हैं, आप भी वैसे ही मिलें। अपने संस्कारों को अपनाएं और सब से दिल खोलकर और प्यार से मिलें, आदर सत्कार करें। ऐसा करने से लोग खुद को आपके साथ कंफर्टेबल फील करेंगे और उन्हें आपके साथ रहना और बात करना अच्छा लगेगा।
Home / Entertainment / Bollywood / अंबानी के इवेंट में दिखा शाहरुख खान का वही पुराना अंदाज, दिल छू गया पैर छूने वाला कलाकार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website