Saturday , June 20 2026 11:52 PM
Home / Entertainment / Bollywood / अनन्या पांडे की नई लग्जरी कार से ज्यादा तो हाथ में लगी मेहंदी ने खींचा ध्यान, इस SUV की कीमत भी कर देगी हैरान

अनन्या पांडे की नई लग्जरी कार से ज्यादा तो हाथ में लगी मेहंदी ने खींचा ध्यान, इस SUV की कीमत भी कर देगी हैरान


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पहले उनका और हार्दिक पांड्या का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों अनंत-राधिका की शादी में जमकर डांस करते दिख रहे हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने एक लग्जरी कार खरीदी है। जिसे लेकर वह मुंबई की सड़कों पर निकलीं और उसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। आइए जानते हैं कि इस चमचमाती कार की कीमत आखिर है कितनी।
अनन्या पांडे ने सफेद रेंज रोवर खरीदी और इससे वह चारों तरफ चर्चा में आ गईं। एक्ट्रेस को उनकी नई कार में ब्रांदा की सड़क पर देखा गया। जिसके आगे गेंदे से बने पीलो फूलों की माला लटकी हुई थी। सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो भी वायरल हुआ। जिस पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया और अनन्या को बधाई दी। और अगर आप इनकी गाड़ी का नंबर गौर करेंगे तो वह 3000 है। जो कि वीआईपी नंबर है।
अनन्या पांडे के कार की कीमत – अनन्या पांडे की इस कार की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस ने कैजुअल आउटफिट में थीं, जब वह इसे लेकर सड़क पर उतरी थीं। पपाराजी ने इन्हें स्पॉट किया। हालांकि वह ड्राइव नहीं कर रही थीं। ड्राइवर के साथ वह नजर आई थीं। उनके हाथ में मेहंदी भी लगी हुई थी, जो शादी के दौरान उन्होंने रचाई थी। जिसमें सिर्फ एक गोला बना था। मगर उसका रंग अब फीका पड़ गया है। पपाराजी से हाय-हेलो करने के बाद वह रवाना हो गईं।