Friday , October 23 2026 4:28 PM
Home / Sports / इंडिया ए के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज, न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान हुआ

इंडिया ए के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज, न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान हुआ


भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत हो चुकी है। भारत को वहां 5 मैचों की टी20 सीरीज के बाद 5 वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं। इसके साथ ही टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन अनाधिकारिक टेस्ट मैच भी खेलेगी। इंडिया ए ध्रुव जुरेल की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। इंडिया ए की टीम में यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार जैसे प्रमुख टेस्ट खिलाड़ी हैं।
न्यूजीलैंड ए की टीम घोषित – इंडिया ए के खिलाफ तीन मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट मैचों के लिए न्यूजीलैंड ए की टीम घोषित हो गई है। तीनों मैचों के लिए न्यूजीलैंड ए ने अलग-अलग स्क्वाड अनाउंस किया है। पहले दो मैचों में टीम की कप्तानी राइस मारियू करेंगे। वहीं तीसरे मैच के लिए अभी कप्तान तय नहीं है। आखिरी मैच के लिए टीम में 60 टेस्ट मैच खेल चुके हेनरी निकोल्स को जगह मिली है।
इंडिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ए का स्क्वाड
पहला मैच: राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, मैक्स चू, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेयडेन लेनॉक्स, जारोड मैके, टिम रॉबिन्सन, फ्रेजर शीट।
दूसरा मैच: राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, क्रिस्टियन क्लार्क, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेयडेन लेनॉक्स, जारोड मैके, टिम रॉबिन्सन, फ्रेजर शीट।
तीसरा मैच: आदि अशोक, मैट बॉयल, मैक्स चू (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, कर्टिस हीफी, साइमन कीन, निक केली, बेन लिस्टर, राइस मारियू, जारोड मैके, कैम पॉल, हेनरी निकोल्स, फ्रेजर शीट।
24 अक्टूबर से सीरीज की शुरुआत – इंडिया ए का न्यूजीलैंड दौरा 24 अक्टूबर से शुरू होगा। तीनों ही मैच चार दिवसीय होंगे। पहला और तीसरा मुकाबला लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल पर खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच क्राइस्टच्रच के हेगले ओवल में होगा। तीनों मैचों कीा शुरुआत भारतीय समय अनुसार सुबह 3 बजे से होगी।