
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं, लेकिन इस बीच उनके इंस्टाग्राम पोस्ट वीडियो को देखकर लोग परेशान हो गए हैं। इस वीडियो में प्रियंका की आंखें नम दिख रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा भले बॉलीवुड से दूर चल रही हों लेकिन हिन्दी फैन्स का दिल अब भी उनके लिए खूब धड़कता है। इस वक्त प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट लोगों का ध्यान खूब खींच रहा है। प्रियंका ने एक वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है जिसमें वो कार में नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो देखकर फैन्स परेशान दिख रहे हैं।
दरअसल प्रियंका इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रॉजेक्ट्स में खूब व्यस्त चल रही हैं। प्रियंका इन दिनों ‘द ब्लफ’ की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपना बर्थडे भी इसी सेट पर काम करते हुए मनाया था। सोशल मीडिया पर नजर आए प्रियंका के लेटेस्ट वीडियो में उनकी आंखें नम दिख रही हैं और वो काफी उदास भी दिख रही हैं।
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो, देसी गर्ल की आंखों में नमी देख परेशान हो गए फैन्स
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website