
मोटापे की समस्या आजकल आम देखने को मिलती है। लोग अपना वजन कम करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग कई घंटे जिम में एक्सरसाइज करते हैं। वहीं, कई लोग घर पर ही योग करके खुद को फिट रखते हैं लेकिन आजकल योग का अनोखा रूप देखने को मिल रहा है। आज हम आपको एक एेसे योग के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आपको काफी हैरानी होगी।
जर्मनी में लोग एक अलग ही तरीके से योग कर रहे हैं। यहां पर लोग बीयर पीते-पीते योग करते हैं, जिसे बीयर योग कहा जाता है। मोटापे को कम करने के लिए यहां के लोग बीयर का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीयर का नाम सुनते ही कई लोग योग करने के लिए खिंचे चले आते हैं। योग शुरू करने से पहले लोग थोड़ी सी बीयर पीते हैं जिससे उनका मन शांत होता हैं। लोग सिर्फ बीयर को पीते ही नहीं बल्कि योग करते समय इसे अपने सिर पर भी रखते है और बैलेंस करते हैं।
यही नहीं, बीयर योग के लिए एक साइट भी बनाई गई है। जर्मनी के अलावा भी कई देशों में यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लोग बीयर योग को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस योग को शुरू करने वाले लोगों का कहना हैं कि इस तरह योगा करने से उनको काफी फायदा हो रहा है। वैसे अधिकतर लोग सोचते हैं कि बीयर से वजन बढ़ता हैं लेकिन यहां के लोग इससे अपना वजन कम कर रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website