
अजय देवगन जल्द ही ‘सिंघम अगेन’ में दिखेंगे, लेकिन रियल लाइफ में उनके घर की असली सिंघम काजोल हैं। काजोल अपनी नई फिल्म ‘दो पत्ती’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जो 25 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
अजय देवगन बहुत जल्द ‘सिंघम अगेन’ में नजर आनेवाले हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में सिंघम दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखेंगे। हालांकि, अगर रियल लाइफ में इस किरदार की बात करें तो उनके घर के ‘सिंघम’ वो नहीं हैं। अजय देवगन की वाइफ काजोल ने बताया है कि असली सिंघम उनके घर में कौन है।
काजोल से सोमवार को जब पूछा गया कि घर में बॉस कौन है तो उन्होंने खुद को ‘असली सिंघम’ बताया। काजोल अपनी नई फिल्म ‘दो पत्ती’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।
काजोल ने अपनी तरफ दिखाई उंगली – काजोल से जब पूछा गया कि घर में असली सिंघम कौन है तो उन्होंने अपनी तरफ उंगली दिखाते हुए कहा, ‘मैंने ये पहले भी कहा है और मैंने हर मंच पर कहा है कि… असली सिंघम।’
‘दो पत्ती’ फिल्म 25 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी – उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने अजय देवगन से कोई टिप्स नहीं ली है। शशांक चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखी कहानी ‘दो पत्ती’ फिल्म 25 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Home / Entertainment / Bollywood / काजोल ने कहा- मैंने हर मंच पर कहा है कि घर में असली सिंघम मैं हूं,अब पुलिस की वर्दी में दिखाएंगी जलवा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website