Friday , May 15 2026 11:25 PM
Home / Sports / बेंगलुरु में बारिश नहीं, न्यूजीलैंड की टीम बरसी, टीम इंडिया पर बनाई 134 रनों की बढ़त

बेंगलुरु में बारिश नहीं, न्यूजीलैंड की टीम बरसी, टीम इंडिया पर बनाई 134 रनों की बढ़त


भारत को पहली पारी में 46 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने वर्षाबाधित पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को तीन विकेट पर 180 रन बना लिये । खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय रचिन रविंद्र 22 और डेरिल मिचेल 14 रन बनाकर खेल रहे थे । न्यूजीलैंड के पास अब 134 रन की बढत हो गई है ।