
करवा चौथ का पर्व बॉलीवुड सितरों ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया। जहां मुंबई में अनिल कपूर के घर पर पूजा का सारा इंतजाम हुआ और वहां इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग पहुंचे। वहीं, परिणीति चोपड़ा अपने ससुराल दिल्ली आईं। यहां उन्होंने पति और AAP नेता राघव चड्ढा के साथ अपना व्रत खोला। उसकी तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को दिल्ली में ही शादी की थी। उनकी शादी को अब एक साल हो चुका है। मगर उनका इस बार दूसरा करवा चौथ था, जिसका व्रत उन्होंने रखा था। जब वह ससुराल पहुंची थीं तो उनका शानदार स्वागत हुआ था। उसका वीडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
जहां पहले करवा चौथ पर परिणीति चोपड़ा ने मरून रंग का आउटफिट कैरी किया था। वहीं, इस बार वह गुलाबी रंग के सलवार सूट में दिखाई दीं। उन्होंने इंस्टग्राम जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें कभी राघव उनकी मांग के सिंदूर को ठीक करते दिख रहे हैं तो कभी एक्ट्रेस उन्हें अपनी मेहंदी दिखा रही हैं। किसी में पतिदेव उनकी चोटी खींच रहे हैं तो किसी में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे गार्डन में बाते करते हुए और समय बिताते दिख रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा ने मां और सास के साथ की पूजा – एक फोटो ऐसी भी है, जो कि पूजा के दौरान की है। वहां सभी महिलाएं हैं। परिणीति की मां और सास भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा कुछ और औरते भी हैं, जो व्रत की विधि कर रही हैं। इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राघव बीवी की मांग में एक चुटकी सिंदूर भर रहे हैं। और परी अपनी आंखें बंद किए हुए हैं। इसके बाद वह उसे सेट भी करते हैं। जो वीडियो सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website