Thursday , February 19 2026 1:51 AM
Home / Entertainment / Bollywood / अजय देवगन की हीरोइन शाजान पदमसी ने इस कंपनी के डायरेक्टर और CEO से की सगाई

अजय देवगन की हीरोइन शाजान पदमसी ने इस कंपनी के डायरेक्टर और CEO से की सगाई


फिल्म ‘दिल तो बच्चा है जी’ में अजय देवगन की हीरोइन बनीं शाजान पदमसी ने सगाई कर ली है। उन्होंने प्यारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शाजान ने अक्षय कुमार और रणबीर कपूर के साथ भी काम किया है। जानिए शाजान पदमसी के मंगेतर और उनकी प्यारी स्टोरी:
अजय देवगन की हीरोइन शाजान पदमसी ने इस कंपनी के डायरेक्टर और CEO से की सगाई, देखिए खूबसूरत तस्वीरें
एक्ट्रेस शाजान पदमसी याद हैं? अजय देवगन के साथ ‘दिल तो बच्चा है जी’ और रणबीर कपूर के साथ ‘रॉकेट सिंह’ में नजर आईं एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है। अब वह अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शाजान ने कनकिया ग्रुप के डायरेक्टर और मूवी मैक्स सिनेमाज के सीईओ आशीष कनकिया से सगाई की है। एक्ट्रेस ने हाल ही ‘ईटाइम्स’ से अपनी शादी, सगाई और मंगेतर के बारे में बात की।
Shazahn Padamsee ने बताया कि उनकी और आशीष की मुलाकात एक कॉमन दोस्त ने करवाई थी। वह बोलीं, ‘हां, मुझे और आशीष को मेरे बचपन के दोस्त ने मिलवाया था। पहली मुलाकात में ही मैं आशीष की ओर आकर्षित हो गई थी। हालांकि, मैंने जल्दबाजी नहीं की। कुछ महीने बाद हम दोनों डिनर पर मिले और फिर कुछ समय बाद ही डेट करने लगे।’
शाजान पदमसी ने बताईं मंगेतर की क्वालिटी – शाजान पदमसी ने आगे बताया कि उनके और आशीष के बीच में क्या-क्या कॉमन है। वह बोलीं, ‘हम दोनों साथ में खूब हंसते है, मस्ती-मजाक करते हैं। वह मुझ पर बहुत जोक्स क्रैक करते हैं, जो मैं अब धीरे-धीरे स्वीकारना सीख गई हूं। आशीष बहुत ही केयरिंग हैं। हम दोनों बिल्कुल अलग बैकग्राउंड से आते हैं, पर हमारी वैल्यूज एक जैसी हैं।’