
प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स में लगी आग से हो रहे नुकसान को देख कहा कि उनके दोस्तों ने इस आग में बहुत कुछ खो दिया है। शहर में मची तबाही देख उनका दिल बहुत भारी है। मालूम हो कि लॉस एंजिल्स के कई एरिया में आग फैल चुकी है और इससे जानमाल को बहुत नुकसान हो रहा है।
लॉस एंजिल्स के कई इलाकों में जंगल में लगी भीषण आग ने शहर में कहर बरपाया है। इस आग की वजह से जानमाल का नुकसान हो रहा है। 25 लोगों की मौत हो चुकी है। तकरीबन 40,600 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। कई जाने-माने सेलेब्स के घर जलकर खाक हो चुके हैं। इस भयावह घटना को लेकर अब तक कई हस्तियां सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर कर चुकी हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि ये सब देखकर उनका दिल बहुत भारी है। मालूम हो कि LA में प्रियंका का भी आलीशान घर है।
कैलिफोर्निया में लगी विनाशकारी आग ने तबाही मचाना अभी भी जारी रखा है। इससे हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ रहा है और अनगिनत घर जलकर राख हो गए हैं। लॉस एंजिल्स में अपने परिवार के साथ रहने वाली Priyanka Chopra ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा व्यक्त की और प्रभावित लोगों को अपना समर्थन दिया। विनाश की तस्वीरें साझा करते हुए, प्रियंका ने आग बुझाने वाले कर्मचारियों के लिए अपना आभार व्यक्त किया।
प्रियंका की फैमिली है सुरक्षित – प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘एलए के लिए मेरा दिल भारी है। जबकि मैं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बहुत आभारी हूं। हमारे बहुत से दोस्तों, सहकर्मियों और साथी एंजेलिनोस ने बहुत कुछ खो दिया है। इन आग ने अनगिनत परिवारों को विस्थापित कर दिया है और पूरे समुदायों को तबाह कर दिया है, जिससे रेनोवेशन और मदद की बहुत ज्यादा जरूरत है। आग बुझाने वाले और मदद करने वाले सब कुछ जोखिम में डाल रहे हैं – आप रियल हीरो हैं।’
प्रियंका ने की लोगों से मदद की अपील – प्रियंका ने अपने फॉलोअर्स से राहत कार्य में दान करने की भी गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि प्लीज उन लोगों को दान करें, जिन्होंने अपना सबकुछ खो दिया है। वो लिखती हैं, ‘हर योगदान, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, वास्तव में मदद करता है। जैसे-जैसे मेरे पास पेज आते जाएंगे, मैं उन्हें जोड़ती रहूंगी। जानकारी के लिए मेरे बायो में लिंक दें।’
आग की वजह से हजारों फैमिली प्रभावित – बता दें कि जंगल की आग ने लॉस एंजिल्स और उसके आस-पास के इलाकों में बहुत विनाश किया है, जिसका असर हजारों परिवारों पर पड़ा है, जिनमें कई हॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हैं। एना फारिस, यूजीन लेवी, मैंडी मूर, पेरिस हिल्टन, एडम ब्रॉडी और लीटन मेस्टर जैसे सितारों का नुकसान हुआ है। ब्रॉडी और मेस्टर का $6.5 मिलियन (56,16,95,317.30 भारतीय रुपये) का मालिबू घर पूरी तरह से नष्ट हो गया, जबकि बेन एफ्लेक, टॉम हैंक्स, एडम सैंडलर और स्टीवन स्पीलबर्ग जैसे अन्य लोगों को घर खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा का लॉस एंजिल्स में आग से मची तबाही देख भर आया दिल, कहा- मेरे दोस्तों ने बहुत कुछ खो दिया है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website