
क्रिस मार्टिन ने रविवार को अपने कोल्डप्ले बैंड के साथियों के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर दर्शकों के लिए वंदे मातरम और मां तुझे सलाम गाया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शक झूमते हुए नजर आ रहे हैं।
क्रिस मार्टिन ने अपने बैंड कोल्डप्ले के साथियों के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दमदार परफॉर्मेंस दी, लेकिन उन्होंने तब दर्शकों के दिलों को छू लिया, जब गणतंत्र दिवस पर ‘वंदे मातरम’ और ‘मां तुझे सलाम’ गाया। इस दौरान जयकारे लगे और पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कोल्डप्ले का अहमदाबाद कॉन्सर्ट 25 और 26 जनवरी को मोटेरा में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। बैंड ने 18 जनवरी को मुंबई में अपने म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स इंडिया टूर की शुरुआत की। उन्होंने 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में परफॉर्म किया।
क्रिस मार्टिन ने शाहरुख का किया था जिक्र – कॉन्सर्ट के दौरान, कोल्डप्ले ने शाहरुख खान और क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को बधाई दी और यहां तक कि ब्रिटिश राज के अतीत में किए गए अत्याचारों के लिए भारत से माफी भी मांगी। क्रिस मार्टिन ने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की पांचवीं एनिवर्सिरी के जश्न में भी हिस्सा लिया।
ओटीटी पर देख सकते हैं शो – 26 जनवरी को इस शानदार लाइव परफॉर्मेंस का सीधा टेलिकास्ट Disney+ Hotstar पर किया गया। यह कॉन्सर्ट शाम 7:45 बजे से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया।
Home / Entertainment / कोल्डप्ले अहमदाबाद कॉन्सर्ट: क्रिस मार्टिन ने गाया ‘वंदे मातरम’ और ‘मां तुझे सलाम’, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website