
सिंगर सेलेना गोमेज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोती हुई दिख रही हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उनके सभी लोगों पर हमला हो रहा है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने वादा किया कि वो इस मामले में जरूर कुछ करेंगी। मालूम हो कि ट्रंप ने वादा किया था कि सत्ता में आते ही अवैध प्रवासियों को देश से निकाला जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वादे के मुताबिक सत्ता में आते ही अमेरिका में रहने वाले अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कस दिया है। उन्होंने अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है और इसी के तहत साढ़े 500 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस बीच अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोती हुईं नजर आ रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के इमिग्रेशन क्रैकडाउन की कार्रवाई देख उनके आंसू छलक पड़े।
Selena Gomez ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया। 32 साल की सिंगर ने 27 जनवरी को मैक्सिकन झंडे वाला इमोजी इस्तेमाल करते हुए कैप्शन में ‘आई एम सॉरी’ लिखकर इमोशनल क्लिप पोस्ट की, लेकिन बाद में वीडियो डिलीट कर दिया।
सेलेना गोमेज ने वीडियो में मौजूदा स्थिति पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा, ‘मेरे सभी लोगों पर हमला हो रहा है, बच्चों पर भी। मुझे समझ नहीं आ रहा है। मुझे बहुत दुख है। मैं चाहती हूं कि मैं कुछ कर सकूं, लेकिन मैं नहीं कर सकती। मुझे नहीं पता कि क्या करना है। मैं हर संभव कोशिश करूंगी। मैं वादा करती हूं।’
Home / Entertainment / सेलेना गोमेज फूटकर रोईं, ट्रम्प के इमिग्रेशन क्रैकडाउन पर कहा- मेरे लोगों पर हमला हो रहा, कुछ नहीं कर पा रही!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website