
सिडनी: दुनियाभर में कई एेसे लोग हैं जो अपने अजीबोगरीब शौक के कारण फेमस हो जाते हैं।एेसी ही सिडनी की रहने वाली सराह कोहन(Sarah Kohan)जो अपने शौक के कारण इन दिनों इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हो रही हैं।सोशल साइट्स पर सराह के काफी फॉलोअर्स है,केवल इंस्टाग्राम पर 2 लाख 68 हजार लोग इन्हें फॉलो करते हैं।
लॉ स्टूडेंट सराह(22)बताती हैं कि उन्हें दुनिया घूमने का क्रेज है और जब भी समय मिलता है वो टूर पर निकल जाती हैं।उनकी माने तो पानी के अंदर उन्हें ड्राइव करना काफी पसंद हैं,इस दौरान व्हेल और कई अन्य खतरनाक समुद्री जीवों के साथ काफी एंज्वाय करती हैं और इंस्टाग्राम पेज पर अपनी कई फोटोज शेयर करती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website