Monday , June 30 2025 6:33 AM
Home / Entertainment / Bollywood / अन्नू कपूर का रणवीर अल्लाहबादिया पर फूटा गुस्सा, सख्त सजा की मांग, कहा- ये लोग अश्लीलता परोसने को तैयार हैं!

अन्नू कपूर का रणवीर अल्लाहबादिया पर फूटा गुस्सा, सख्त सजा की मांग, कहा- ये लोग अश्लीलता परोसने को तैयार हैं!


यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विवादों में घिर गए हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में एक कंटेस्टेंट से पैरेंट्स को लेकर अभद्र सवाल पूछने पर उनकी किरकिरी हो रही है। अब एक्टर अन्नू कपूर ने उनपर निशाना साधा है। उनका कहना है कि अगर सजा की जरूरत है तो जरूर दी जाए।
दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर ने हाल ही में समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है, उन्हें निश्चित रूप से ऐसा करना चाहिए। बता दें कि समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर बतौर पॉडकास्टर शामिल हुए थे। उन्होंने एक कंटेस्टेंट से पैरेंट्स को लेकर एक भद्दा सवाल पूछा। ये वीडियो वायरल हो गया और लोगों का गुस्सा भड़क गया। आशीष चंचलानी से लेकर अपूर्वा मखीजा तक, शे के सभी जजों के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है। साथ ही शो के उस एपिसोड को भी यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया है।
पहले अश्लील कंटेंट ओटीटी का हिस्सा हुआ करता था और अब यह ऐसे कॉमेडी शो तक भी पहुंच गया है… इस पर Annu Kapoor ने IANS को जवाब दिया, ‘ओटीटी में काम करने वाले वही लोग हैं, जो टेलीविजन में संयमित थे। वे अच्छी तरह जानते हैं कि दर्शकों को क्या चाहिए। अगर आपको अश्लीलता चाहिए, तो वे इसे आपको परोसने के लिए तैयार हैं। यह सब मांग और आपूर्ति के बारे में है। एक प्रतिशत लोग भी ऐसे नहीं होंगे, जिन्हें ऐसा कंटेंट पसंद न हो।’
‘सजा जरूर दी जानी चाहिए’ – सख्त सजा की वकालत करते हुए अन्नू कपूर ने कहा, ‘संविधान में जो भी कानूनी प्रक्रिया है, जो भी सजा की प्रक्रिया है, उसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए। पूछने की जरूरत नहीं है। अगर सजा की जरूरत है, तो दी जानी चाहिए।’