
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज ने हाल ही में बॉलीवुड की तारीफ की। उन्होंने ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड से प्रेरित फिल्म बनाने की अपनी इच्छा व्यक्त की। साथ ही हिंदी में ‘आप सबसे प्यार करता हूं’ बोलकर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। पढ़िए ये रिपोर्ट।
हॉलीवुड के फेमस एक्टर टॉम क्रूज अपनी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ का जोरशोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय फैंस का दिल खुश कर दिया। उन्होंने अपने इंडिया टूर को याद किया और बॉलीवुड की भी तारीफ की।
Tom Cruise ने हाल ही में बीएफआई के साथ बातचीत में अपने लक्ष्य के बारे में बात की। ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ की रिलीज से पहले उन्होंने कहा कि वो हॉलीवुड को अमेरिका से परे ले जाने वाली अलग संस्कृतियों और फिल्म मेकिंग की शैलियों का पता लगाना चाहते हैं।
टॉम क्रूज ने बोली हिंदी – वायरल हो रहे एक वीडियो में टॉम क्रूज मुस्कुराते हुए हिंदी बोलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।’ वे आगे कहते हैं, ‘मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं। यह कुछ ऐसा है जिसे देखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं। अलग-अलग देशों के म्यूजिकल प्रोग्राम। मुझे बहुत अच्छा लगता है, जब कोई अचानक गाना शुरू कर देता है। यह खूबसूरत होता है।’
कान फिल्म फेस्टिवल में बजी तालियां – 62 साल के टॉम क्रूज ने कहा कि उन्हें भारतीय फिल्में पसंद हैं और किसी दिन बॉलीवुड से प्रेरित फिल्म बनाने की कोशिश करना पसंद करेंगे। वह इस समय ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ को प्रमोट कर रहे हैं। इसके 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर पर पांच मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाई गईं।
Home / Entertainment / टॉम क्रूज ने हिंदी में कहा- मैं आप सबसे प्यार करता हूं… सुनकर बाग-बाग हो गए भारतीय फैंस, वीडियो हुआ VIRAL
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website