Monday , June 30 2025 12:23 AM
Home / Off- Beat / दुनिया के इस देश में 95 सालों से नहीं गूंजी कोई किलकारी, गर्भवती महिलाओं के लिए हैं अनोखे नियम, वजह चौंकाने वाली!

दुनिया के इस देश में 95 सालों से नहीं गूंजी कोई किलकारी, गर्भवती महिलाओं के लिए हैं अनोखे नियम, वजह चौंकाने वाली!


हम जिस दुनिया में रहते हैं उसमें कई ऐसे रहस्य और नियम हैं जो हमें हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक अनोखा और चौंकाने वाला नियम दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी में लागू है। यह नियम इतना सख्त है कि सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल वेटिकन सिटी…
हम जिस दुनिया में रहते हैं उसमें कई ऐसे रहस्य और नियम हैं जो हमें हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक अनोखा और चौंकाने वाला नियम दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी में लागू है। यह नियम इतना सख्त है कि सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल वेटिकन सिटी में कोई भी महिला बच्चे को जन्म नहीं दे सकती है! जी हां, यह बिल्कुल सच है। इस नियम के चलते बीते 95 सालों से इस देश में एक भी बच्चे की पैदाइश नहीं हुई है।
गर्भवती महिला को कर दिया जाता है देश से बाहर-वेटिकन सिटी में जब भी कोई महिला गर्भवती होती है और उसकी डिलीवरी का समय नजदीक आता है तो उसे तुरंत देश से बाहर भेज दिया जाता है। बच्चे को जन्म देने के बाद वह महिला वापस वेटिकन सिटी लौट सकती है लेकिन बच्चे का जन्म वहां नहीं हो सकता।
अस्पताल न होने की वजह से सख्त नियम-इस अजीबोगरीब नियम के पीछे की वजह यह है कि वेटिकन सिटी में एक भी अस्पताल मौजूद नहीं है। अस्पताल और डिलीवरी रूम न होने के कारण ही यहां बच्चों के जन्म पर पूरी तरह से पाबंदी है। यहां तक कि प्राकृतिक प्रसव तक की अनुमति नहीं है।
118 एकड़ में बसा छोटा सा देश-ऐसा नहीं है कि वेटिकन सिटी में अस्पताल बनाने का प्रस्ताव कभी नहीं रखा गया लेकिन हर बार इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया जाता है। इसका मुख्य कारण वेटिकन सिटी का बेहद छोटा क्षेत्रफल है। यह पूरा देश मात्र 118 एकड़ में फैला हुआ है जिसके चलते यहां अस्पताल बनाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है।
बीमार होने पर भी रोम का सहारा-जब भी वेटिकन सिटी में कोई महिला गर्भवती होती है या कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो उन्हें इलाज के लिए पड़ोसी देश इटली की राजधानी रोम के अस्पतालों में भर्ती कराया जाता है या फिर अगर संभव हो तो उन्हें उनके अपने देश वापस भेजने की व्यवस्था की जाती है। वेटिकन सिटी का यह अनोखा नियम वाकई हैरान करने वाला है और इस छोटे से देश को दुनिया के बाकी हिस्सों से अलग बनाता है।