
दीपिका पादुकोण के फैंस इस बात से खुश थे कि वो प्रभास के साथ ‘स्पिरिट’ फिल्म में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें भारी-भरकम फीस भी मिल रही थी। लेकिन दीपिका की डिमांड से आजिज होकर संदीप ने उन्हें प्रोजेक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी जबरदस्त फिल्में बनाई हैं। अब वो पैन-इंडिया स्टार प्रभास के साथ ‘स्पिरिट’ की तैयारी में जुटे हुए हैं। पहले कहा जा रहा था कि इसमें प्रभास के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। दोनों पहले ‘कल्कि एडी 2898’ में काम कर चुके हैं। लेकिन हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका अब ‘स्पिरिट’ का हिस्सा नहीं हैं। वजह क्या है? आइये आपको बताते हैं।
गुल्टे और ग्रेटआंध्र डॉट कॉम सहित कई तेलुगु आउटलेट्स के अनुसार, Sandeep Reddy Vanga ने दीपिका पादुकोण को अपने प्रोजेक्ट से हटा दिया है। कहा जा रहा है कि दीपिका बहुत ज्यादा डिमांड कर रही थीं, जिससे संदीप नाखुश थे। और दीपिका की मांगों को अनप्रोफेशनल भी माना जा रहा था।
दीपिका पादुकोण की इन डिमांड से आजिज हुए संदीप! – रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 साल की Deepika Padukone ने कथित तौर पर 8 घंटे का वर्क डे मांगा था, जो वास्तविक शूटिंग समय के लगभग 6 घंटे के बराबर था। बात तब और बढ़ गई जब एक्ट्रेस ने फिल्म के मुनाफे के एक प्रतिशत के साथ-साथ भारी फीस मांगी। इसके अलावा अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि उन्होंने तेलुगु में अपने डायलॉग बोलने से इनकार कर दिया।
दीपिका को मिल रही थी भारी-भरकम फीस – रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दीपिका को ‘स्पिरिट’ के लिए अब तक की सबसे बड़ी फीस मिलने वाली थी, जिसके लिए उन्हें कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये फीस दी गई थी। हालांकि, शूटिंग के कई पहलुओं पर उनका जो बर्ताव था, उससे संदीप निराश हुए। इसीलिए उन्होंने हार मानकर उनसे अलग होने का फैसला कर लिया। कहा जा रहा है कि वह पहले से ही किसी और की तलाश कर रहे हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / प्रभास की ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण की छुट्टी? एक्ट्रेस की हरकतों से तंग आ गए थे संदीप रेड्डी वांगा!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website