
अप्रैल में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘लाली की शादी में लड्डू दिवाना’ का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में एक्ट्रैस अक्षरा हसन और एक्टर विवान शाह मुख्य भूमिका में हैं। इसमें गुरमीत चौधरी भी नजर आएंगे।
आपको बता दें कि अक्षरा मशहूर एक्टर कमल हसन और सारिका की बेटी हैं और इससे पहले 2012 में आ चुकी फिल्म ‘शमिताभ’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं वहीं विवान शाह इससे पहले फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में नजर आ चुके हैं। फिल्म साल सिनेमाघरों में सात अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website