
जकार्ताः कहते है प्यार उम्र, जाति व धर्म देखकर नहीं होता, वाे ताे बस जिससे होना होता है हो जाता है और सच्चा प्यार वो ही होता है जिसमें बिना किसी शर्त के किसी से बेपनहा मोहब्बत करें। इंडोनेशिया के सोफ़ियां लोहो डानडेल के साथ भी कुछ एेसा ही है। दरअसल, एक दिन सोफ़ियां के फ़ोन पर रॉन्ग नंबर से कॉल आई। उसे नहीं पता था कि ये कॉल उसकी जिंदगी बदल देगी। फ़ोन पर दूसरी तरफ़ एक महिला की आवाज़ थी, उस आवाज़ में कुछ ऐसा था कि सोफ़ियां उसका कायल हो बैठा। दोनों को एक-दूसरे से बात करना इतना भाया कि बात आगे बढ़ चली। लेकिन इनकी लव स्टाेरी में ट्विस्ट तब अाया, जब वह एक दिन उसके घर चला गया। डोरबेल बजाने पर एक 82 साल की महिला ने दरवाज़ा खोला, जाे मार्था थी।
मार्था की अपनी उम्र छुपाने की बात से पहले तो सोफ़ियां को असहज महसूस हुआ, लेकिन मार्था से मिलने के बाद उसे यकीन हो गया कि उनका प्यार झूठा नहीं है। वह इंडोनेशिया के एक गराज में मेकैनिक का काम करता है और मार्था अकेली रहती है। 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी और उसके दोनों बच्चे काम के चक्कर में देश से बाहर चले गए। उसकी लाइफ़ में बहुत सालों बाद कोई इंसान आया था। सोफ़ियां ने बिना देर किए मार्था को शादी के लिए प्रोपोज़ किया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सोफ़ियां को अपने परिवार को मनाने में थोड़ा समय लगा, क्योंकि भारत की तरह ही इंडोनेशिया भी एक कंज़र्वेटिव देश है, लेकिन अब दोनों साथ में बेहद ख़ुश हैं। दोनों के परिवारों ने उन्हें अपना लिया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website