
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अब गोल्डमैन सैक्स में सीनियर एडवाइजर के रूप में वापसी करेंगे। जुलाई 2024 के आम चुनाव के बाद यह उनका पहला बड़ा कदम है। वह फर्म के नेतृत्व और ग्राहकों को भू-राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर सलाह देंगे। राजनीतिक हार के बाद सुनक की यह पहली बड़ी भूमिका है।
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अब वॉल स्ट्रीट में वापसी करने वाले हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह गोल्डमैन सैक्स में सीनियर एडवाइजर के रूप में शामिल होंगे। यह जुलाई 2024 के आम चुनाव के बाद सुनक का पहला बड़ा प्रोफेशनल कदम है। सुनक के लिए यह भूमिका एक तरह से घर वापसी है। उन्होंने 2001 से 2004 के बीच गोल्डमैन सैक्स में एक समर इंटर्न और जूनियर एनालिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया था। फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, अब वह फर्म के नेतृत्व और ग्राहकों को भू-राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर सलाह देंगे। सुनक ने 2024 के आम चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी की हार के बाद राजनीति से दूरी बना ली थी। अब वह गोल्डमैन सैक्स में नई भूमिका निभाएंगे। साथ ही ऑक्सफोर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी काम करेंगे।
ऋषि सुनक को गोल्डमैन सैक्स में सीनियर एडवाइजर बनाया गया है। गोल्डमैन सैक्स के सीईओ डेविड सोलोमन ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया, ‘मैं ऋषि का गोल्डमैन सैक्स में सीनियर एडवाइजर के रूप में स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं।’ उन्होंने कहा कि सुनक गोल्डमैन के अधिकारियों के साथ मिलकर ग्राहकों को भू-राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर सलाह देंगे। वह दुनिया भर में कंपनी के लोगों के साथ समय बिताएंगे और सीखने और विकास की संस्कृति में योगदान करेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website