
सोशल मीडिया पर ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के सेट से सामने आई नई तस्वीरों के बाद कई तरह की फैन थ्योरीज आ रही हैं। तस्वीर में एवेंजर्स के साथ फैंटास्टिक फोर को देख यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उन्हें प्लॉट का अंदाजा लग गया है।
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के फैंस को ‘एवेंजर्स’ फ्रेंचाइज की अगली फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का बेसब्री से इंतजार है। मार्वल स्टूडियो के लिए भी यह फिल्म बहुत मायने रखती है, क्योंकि 2019 में ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद से MCU की किसी भी फिल्म ने वो सफलता नहीं पाई है, जिसकी इससे उम्मीद रहती है। ‘डूम्सडे’ जहां 2026 में रिलीज होगी, वहीं उससे पहले 25 जुलाई 2025 को ‘फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ भी आ रही है। बहरहाल, इस बीच ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के सेट से कुछ नई तस्वीर सामने आई हैं, जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि फिल्म का प्लॉट लीक हो गया है!
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के सेट से जो नई तस्वीरें आई हैं, वह सोशल मीडिया पर ना सिर्फ वायरल हो रही हैं, बल्कि फैंस इससे अलग-अलग थ्योरी निकाल रहे हैं। दरअसल, तस्वीर में फैंटास्टिक फोर के द थिंग, थंडरबोल्ट्स के यूएस एजेंट और द फाल्कन को एक ही फ्रेम में देखा जा रहा है। ये सभी फुल कॉस्ट्यूम में हैं। इन्हें कंट्रोल रूम के अंदर खड़े देखा जा रहा है।
तस्वीर में दिख रही खिड़कियों पर अटकी सबकी नजर – तस्वीर में सुपरहीरोज के चारों ओर की खिड़कियों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी अंतरिक्ष यान का कॉकपिट हो सकता है। द थिंग का किरदार निभाने वाले एबन मॉस-बचराच ने अपना सूट पहना हुआ है, जिसे बाद में असली सुपरहीरो में बदल दिया जाता है, और एजेंट का किरदार निभाने वाले वायट रसेल ने भी अपना सूट पहना रखा है। उन्हें ‘थंडरबोल्ट्स’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखाए गए फैंटास्टिक फोर के जहाज के कंट्रोल पैनल की जांच करते हुए देखा जा रहा है।
Home / Entertainment / Avengers Doomsday का प्लॉट हुआ लीक? सेट से सामने आई नई तस्वीरों में दिखे कैप्टन अमेरिका और फैंटास्टिक फोर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website