Thursday , January 15 2026 12:49 PM
Home / News / सूर्यग्रहण 2025 में आखिरी बार कब होने जा रहा, तारीख से लेकर टाइमिंग और लोकेशन तक जान लीजिए, भारत में दिखेगा?

सूर्यग्रहण 2025 में आखिरी बार कब होने जा रहा, तारीख से लेकर टाइमिंग और लोकेशन तक जान लीजिए, भारत में दिखेगा?

साल 2025 जैसे-जैसे अपने आखिरी चरण की तरफ बढ़ रहा है, अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वालों का रोमांच तेज होता जा रहा है। जल्द ही साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण होने जा रहा है। हालांकि, इस खगोलीय घटना को हर जगह से नहीं देखा जा सकेगा, लेकिन इसके बावजूद सूर्यग्रहण को लेकर लोगों उत्सुकता बनी हुई है। यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा जिसका मतलब है कि चंद्रमा सूर्य की डिस्क का केवल एक हिस्सा ही ढक पाएगा। ग्रहण की छाया जिस क्षेत्र से होकर गुजरेगी, वहां पर दिलचस्प नजारा दिखाई देगा।
सूर्यग्रहण कब और कितने बजे शुरू होगा? – साल का आखिरी सूर्यग्रहण 21 सितम्बर को भारतीय समयानुसार रात लगभग 11.00 बजे शुरू होगा और 22 सितम्बर की सुबह तक जारी रहेगा। यह सुबह लगभग 3.24 बजे समाप्त होगा। स्पेसडॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम 80% आंशिक ग्रहण न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका के एक बड़े दूरस्थ भाग के बीच दक्षिणी प्रशांत महासागर से दिखाई देगा। जबकि अंटार्कटिका प्रायद्वीप में सूर्यास्त से कुछ समय पहले केवल 12% आंशिक ग्रहण दिखाई देगा।
भारत में नहीं दिखाई देगा ग्रहण – दक्षिण अटलांटिक के किनारे के कुछ स्थानों पर भी इसकी झलक देखने को मिल सकती है। जब ग्रहण होगा उस दौरान भारत में रात का समय होगा, ऐसे में इसे भारतीय प्रायद्वीप में रहने वाले लोग नहीं देख सकेंगे। यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के देश भी समय के अंतर के कारण इसे नहीं देख सकेंगे।