Tuesday , May 26 2026 6:17 PM
Home / News / तमाल ने दिखाई ताकत… यूरोप में भारत का शक्ति प्रदर्शन, नौसेना के युद्धपोत ने दागे गोले, जानें कारण

तमाल ने दिखाई ताकत… यूरोप में भारत का शक्ति प्रदर्शन, नौसेना के युद्धपोत ने दागे गोले, जानें कारण


भारतीय नौसेना ने यूरोप में शक्ति प्रदर्शन किया है। इस दौरान भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तमाल ने इटली की नौसेना के साथ युद्धाभ्यास किया है। आईएनएस तमाल रूस में बना हुआ भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट है।
भारतीय नौसेना का स्टील्थ युद्धपोत आईएनएस तमाल ने इटली का दौरा पूरा कर लिया है। यह युद्धपोत इटली के नेपल्स में तीन दिनों तक ठहरने के बाद अपनी आगे की यात्रा पर रवाना हुआ है। इस दौरान भारतीय युद्धपोत ने इटली की नौसेना के साथ एक छोटा अभ्यास भी किया। आईएनएस तमल के नेपल्स के बंदरगाह पर डेरा डालने के दौरान भारत और इटली की नौसेना ने आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। इससे तेजी से बढ़ती भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को बल मिला इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी हैं। उनके कार्यकाल में भारत-इटली संबंध मजबूत हुए हैं।
आईएनएस तमाल कितना शक्तिशाली – आईएनएस तमाल भारतीय नौसेना का तलवार क्लास का फ्रिगेट है। यह तलवार क्लास की फ्रिगेट का आठवां जहाज है और भारतीय नौसेना द्वारा ऑर्डर किए गए इस श्रेणी के फ्रिगेट के तीसरे बैच का दूसरा जहाज है। इसे रूस के कलिनिनग्राद में यंतर शिपयार्ड में बनाया गया था। यह रूस में बना भारतीय नौसेना का 51वां नौसैनिक पोत भी है। इस पोत की लंबाई 124.8 मीटर और विस्थापन 3678 टन है। इसकी अधिकतम रफ्तार 30 नॉटिकल मील (56 किमी प्रति घंटा) है।