
पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इन दिनों डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर दिए गए अपने एक बयान के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि ब्रेविस को आईपीएल में सीएसके की तरफ से कुछ ज्यादा पैसे मिले थे। अश्विन के इस बयान के बाद सीएसके ने अपना एक बयान जारी किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन अपनी मौजूदा आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए दिए गए बयान को लेकर चर्चा में हैं। अश्विन के बयान पर सीएसके ने भी जवाब दिया है। ऐसे में एक बार फिर अश्विन ने अपनी सफाई पेश की है। हाल के दिनों में अश्विन को लेकर जो भी चर्चाएं हुई है उसे देखते हुए अब इस नए मामले ने दोनों के बीच के संबंध में जरूर तल्खियां बढ़ा दी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं अश्विन ने क्या अब नया क्या कहा है।
डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धूम मचा दी। इस शानदार प्रदर्शन के साथ हर जगह उनकी चर्चा होने लगी है। तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने एक रिकॉर्ड शतक और अर्धशतक के साथ 180 रन बनाए। दूसरे टी20 मैच में उन्होंने नाबाद 125 रनों की पारी खेली थी। वहीं 41 गेंद में उन्होंने शतक लगाया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website