Sunday , December 21 2025 8:08 PM
Home / News / अमेरिका की धमकी का डर नहीं… रूस और बेलारूस के महायुद्धाभ्यास में शामिल हुआ भारत, वॉशिंगटन की बढ़ेगी टेंशन

अमेरिका की धमकी का डर नहीं… रूस और बेलारूस के महायुद्धाभ्यास में शामिल हुआ भारत, वॉशिंगटन की बढ़ेगी टेंशन


भारत ने रूस और बेलारूस के नेतृत्व में चले रहे विशाल सैन्य अभ्यास Zapad-2025 में हिस्सा लिया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने इस बारे में जानकारी दी है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के हवाला से बताया गया कि पांच दिवसीय अभ्यास में 65 सैन्य कर्मियों ने हिस्सा लिया। भारत ने ऐसे समय में रूस के नेतृत्व वाले सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया है, जब अमेरिका लगातार नई दिल्ली पर मॉस्को से संबंध कम करने का दबाव बना रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संयुक्त अभ्यास का निरीक्षण करने के लिए सैन्य वर्दी पहनकर निजनी नोवगोरोड के मुलिनो प्रशिक्षण मैदान का दौरा किया।
अभ्यास में 1 लाख सैनिक शामिल – इस अभ्यास में लगभग 1 लाख सैनिक शामिल हुए, जिन्होंने परमाणु बमवर्षक, युद्धपोत और भारी तोपखाने के साथ युद्ध तैयारियों का अभ्यास किया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य रक्षा को मजबूत करना और संभावित खतरों से निपटने के लिए तत्परता दिखाना है।