
मेलबर्नः कई बार कर्मचारी अपनी नौकरी और बाॅस के बिहेवियर से इतने तंग आ जाते हैं कि अपनी खीज अजीबोगरीब तरीके से निकालते हैं। एक शख्स ने कुछ ऐसा ही किया। उसने परेशान होकर एक अलग ही ढंग से इस्तीफा दे दिया जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। Reddit यूजर ‘Girlofgodsbadday’ ने अपना इस्तीफा शेयर किया जो कि वास्तव में एक टाॅयलेट पेपर पर लिखा था। इस इस्तीफे पर लिखा था ‘मैंने अपनी कंपनी को इस्तीफा भेजने के लिए जानबूझकर इस तरह के कागज का इस्तेमाल किया है।
यह कागज बताता है कि मैं कंपनी से कितना परेशान था, मेरे साथ कैसा बर्ताव किया होगा। मैं इस कागज के जरिए यह बताने की कोशिश कर रहा हूं कि मैं कंपनी के बारे में क्या सोचता हूं।’ इस यूजर ने इस्तीफे के आखिरी में एक कमोड की एक तस्वीर भी बनाई है। लोगों के बीच यह पोस्ट काफी शेयर की जा रही है और इस पर मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं तो कईयों ने उसके इस तरीके की आलोचना भी की। एक यूजर ने कहा कि हो सकता है इससे तुम्हारी भड़ास निकल गई हो, लेकिन अगर मैं इंटरव्यू ले रहा होता, तो एेसे शख्स को कभी नौकरी पर नहीं रखता जो अपने पिछले बॉस के लिए इतनी बदतमीजी से बात करता हो।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website