Sunday , December 21 2025 8:31 AM
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा फैमिली के साथ पहुंचीं बीच पर, नानी संग पूल में छलांग लगाती मालती, सर्फ पैर दिख रहा पानी के ऊपर

प्रियंका चोपड़ा फैमिली के साथ पहुंचीं बीच पर, नानी संग पूल में छलांग लगाती मालती, सर्फ पैर दिख रहा पानी के ऊपर


प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ बीच हॉलीडे पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ झलकियां दिखाई हैं जिसमें उनकी बेटी मालती कभी प्रियंका के साथ तो कभी पापा निक के साथ इस हॉलीडे का मजा लेती दिख रही हैं। वहीं मालती पूल में भी नानी मधु चोपड़ा के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा और पकि निक जोनस के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए शहर की भीड़ से दूर समंदर वाली जगह चुनी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर समंदर वाली कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें प्रियंका निक आराम फरमाते दिख रहे हैं। वहीं प्रियंका की बेटी मालती मैरी जोनस अपनी नानी मधु चोपड़ा के साथ पूल में खेलती नजर आईं।
प्रियंका ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में मालती प्रियंका चोपड़ा के साथ लिपटी हुई दिख रही हैं। वहीं एक और फोटो में मालती अपने पापा निक जोनस के साथ बीच का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।
नानी के साथ पूल में मस्ती करती दिखीं मालती – देसी गर्ल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से एक तस्वीर में मालती पूल में मस्ती करती दिख रही हैं। यहां उनके साथ उनकी नानी भी नजर आ रही हैं। पूल में मालती के केवल पैर दिख रहे हैं और पूरा धड़ पानी के अंदर। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘सबसे कीमती’ और इसे रेड हार्ट और भावुक चेहरे वाले इमोजी के साथ उन्होंने शेयर किया है। इस पोस्ट में प्रियंका ने निक और मालती दोनों को टैग किया।
परिवार और दोस्तों के साथ मनाई दिवाली – हाल ही में प्रियंका ने अपने फैन्स के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की थीं। उन्होंने दिखाया कि कैसे इस भारतीय त्यौहार के रंग में अपने घरवालों के साथ-साथ अपने करीबी दोस्तों को भी रंग डाला। उन्होंने रंगोली बनाने से लेकर पूजा-आरती में अपने परिवार के सभी सदस्यों को शामिल किया।