Wednesday , November 19 2025 2:33 AM
Home / News / कबूल है… पाकिस्तान से भारतीय सिख महिला के निकाह का वीडियो आया सामने, सरबजीत से बनीं नूर

कबूल है… पाकिस्तान से भारतीय सिख महिला के निकाह का वीडियो आया सामने, सरबजीत से बनीं नूर

पंजाब पुलिस ने शनिवार को बताया था कि 48 वर्षीय सिख तीर्थयात्री के लापता होने की जांच की जा रही है, जो पाकिस्तान गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। सरबजीत कौर नाम की महिला के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है।
भारत से प्रकाश पर्व के मौके पर पाकिस्तान गई सिख महिला सरबजीत कौर के बारे में नई जानकारी सामने आई है, जिससे उनके पाकिस्तानी शख्स से शादी की पुष्टि होती है। दरअसल सरबजीत कौर पाकिस्तान जाने के बाद लापता हो गई थीं। इसके बाद कौर के बारे में सामने आया कि वह पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन के संपर्क में है और उससे शादी कर चुकी हैं। अब 50 वर्षीय सरबजीत और नासिर हुसैन के निकाह का एक कथित वीडियो सामने आया है।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन के साथ बैठीं सरबजीत कौर निकाह कबूल कर रही हैं। तीर्थयात्री के तौर पाकिस्तान जाने के बाद इस्लाम धर्म अपनाने और शेखपुरा के नासिर हुसैन से शादी करने पर सिख संगठनों में नाराजगी है। सिख संगठनों ने इस पूरे मामले में पारदर्शी जांच की मांग की है।