
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने ‘शरारत’ पर एक रील बनाई, जो देखते ही देखते वायरल हो गई है। इसमें वो अपने दोनों भाई जो और केविन के साथ थिरक रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस अपने ‘जीजू’ पर निहाल हो गए हैं। आपने देखा वीडियो?
प्रियंका चोपड़ा के विदेशी पति निक जोनस को भारत में प्यार से फैंस ‘नेशनल जीजू’ बुलाते हैं। वो भारतीयों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। इन दिनों रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ छाई हुई है। इसके गाने भी वायरल हो रहे हैं। अब निक और उनके दोनों भाई ‘जोनस ब्रदर्स’ मिलकर आदित्य धर की फिल्म के गाने ‘शरारत’ पर थिरकते नजर आए हैं। ये वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
अमेरिकन सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का बॉलीवुड के लिए प्यार अक्सर देखने को मिलता है। उन्होंने ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवन जावन’ पर वीडियो बनाया था। अब उन्होंने लेटेस्ट मूवी ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर रील्स बनाकर फैंस को अपना दीवाना बना लिया है।
प्रियंका के दोनों जेठ भी थिरके – इस वीडियो में सिर्फ निक ही नहीं, प्रियंका के दोनों जेठ केविन और जो जोनस भी डांस कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘नया प्री शो हाइप गाना अनलॉक हो गया है।’
‘जीजू’ की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस – एक फैन ने कहा, ‘इसी वजह से वो नेशनल जीजू हैं।’ दूसरे ने कहा, ‘इनसे प्यार करता हूं।’ एक और लिखते हैं, ‘नया निक अनलॉक हुआ है।’ तीसरे फैन ने कॉमेंट किया, ‘अरे जीजू… जीजू का हर समय ऑनलाइन रहना सबसे अच्छी बात है।’
कपिल के शो में प्रियंका – प्रियंका हाल ही में मुंबई में थीं। वो कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन में हिस्सा लेने आई थीं। ये 20 दिसंबर 2025 से स्ट्रीम होने लगा है। पहले एपिसोड में ही प्रियंका छा गईं। ना सिर्फ कपिल के साथ बल्कि कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर संग ढेर सारी मस्ती की।
Home / Entertainment / ‘धुरंधर’ के गाने पर थिरके प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, दोनों जेठ भी कुछ कम नहीं, फैंस बोले- नेशनल जीजू
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website