
वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक चैंबर ने शनिवार को अपने आदेश में कहा कि उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभालने का आदेश दिया है। अमेरिकी हमले में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के बाद वेनेजुएला अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है।
वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति और निकोलस मादुरो की सहयोगी डेल्सी रोड्रिग्ज को देश का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक चैंबर ने शनिवार को अपने आदेश में कहा कि उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज, निकोलस मादुरो की गैरमौजूदगी में देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभालें। मादुरो को शनिवार सुबह अमेरिकी सेना के एक ऑपरेशन में हिरासत में लिया गया था। कोर्ट के फैसले में कहा गया है कि रोड्रिग्ज प्रशासनिक निरंतरता और देश की व्यापक रक्षा सुनिश्चित करने के लिए वेनेजुएला के बोलिवेरियन गणराज्य के राष्ट्रपति का पद संभालेंगी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रोड्रिग्ज को देश में राष्ट्रपति की शक्तियां मिल गई हैं। फैसले में यह भी कहा गया है कि ‘कोर्ट इस मामले पर बहस करेगा कि ताकि देश के राष्ट्रपति की जबरदस्ती गैरमौजूदगी की स्थिति में राज्य की निरंतरता, सरकार के प्रशासन और संप्रभुता की रक्षा की गारंटी देने के लिए लागू कानूनी ढांचे का पता लगाया जा सके।’
Home / News / डेल्सी रोड्रिग्ज को बनाया गया वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website