Wednesday , January 28 2026 6:28 PM
Home / Lifestyle / फ्रिज में पड़ा सड़ रहा आंवला? 2 चीज मिलाकर बना लो देसी ब्यूटी बूस्टर ड्रिंक, साउथ की महिलाओं जैसे मजबूत होंगे बाल

फ्रिज में पड़ा सड़ रहा आंवला? 2 चीज मिलाकर बना लो देसी ब्यूटी बूस्टर ड्रिंक, साउथ की महिलाओं जैसे मजबूत होंगे बाल


हम सभी बाहरी खूबसूरती को त्वचा और बालों से ही आंकते हैं। यही वजह है कि महिलाएं हो या पुरुष आजकल हर कोई स्किन और हेयर हेल्थ का ध्यान रखने में एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। अब जब बात स्किन और हेयर केयर की हो रही है, तो हम सभी जानते हैं कि दोनों की अपनी अलग समस्याएं होती हैं और इनसे बचने के लिए अपने अलग रास्ते भी होते हैं। ये हमारे और आपके ऊपर है कि हम किस तरीके का इस्तेमाल करना चाहते हैं। बता दें कि त्वचा और बाल दोनों के लिए क्लीनिकल ट्रीटमेंट्स भी होते हैं और महंगे प्रोडक्ट्स की तो जैसे बाढ़ ही आई हुई है। इन चीजों में से हमारे बजट में कौन-सा है ये हम खुद डिसाइड करते हैं।
क्या ये चीजें काम करती हैं? – इस सवाल का सटीक जवाब नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि हर इंसान की त्वचा और बाल अलग होते हैं। कई लोगों पर ये चीजें काम करती हैं और कई लोग बस पैसे खर्च करते रह जाते हैं, मगर ये चीजें उनके ऊपर काम नहीं करती हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि त्वचा और बाल दोनों के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स काम आते हैं, अब ये महंगे ताम-झाम काम भी ना करें तो कितना गुस्सा आएगा।
इस स्थिति में समझना बस इतना है कि आपको ये अंतर थोड़ा जल्दी से समझ आ जाए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो कुछ नहीं हो सकता है। आप पैसे पानी की तरह बहाते रह जाएंगे। इस उम्मीद में कि शायद कभी ये चीजें काम आ जाएंगी।
त्वचा और बालों का साथ में रख सकते हैं ध्यान? – जी हां, आप त्वचा और बालों का साथ में ख्याल रख सकते हैं। मगर इसके लिए आपको प्रोडक्ट्स की नहीं डाइट में बदलाव करने की जरूरत होगी। दरअसल, प्रोडक्ट्स ऊपरी देखभाल के लिए जरूरी होते हैं। मगर ये अच्छे से काम नहीं करें, तो इसके पीछे की वजह शरीर में हो रही पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है।
स्किन और बालों का ध्यान रखने के लिए आप घर पर ही एक बहुत ही बेहतरीन ब्यूटी बूस्टर ड्रिंक बना सकते हैं। इस ड्रिंक के बारे में जानकारी साउथ इंडियन कंटेंट क्रिएटर संगीथ और काव्या ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में दी है।
ड्रिंक बनाने में इस्तेमाल सामग्री – आंवला
अदरक
कच्ची हल्दी
काली मिर्च
(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)
ड्रिंक बनाने की विधि – इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको सबसे पहले इन चीजों को धोकर और छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लेना है। आपको आंवला नहीं छीलना है। इसे धोकर सीधा टुकड़ों में काट सकते हैं। इन सभी चीजों को मिक्सी में डालें और ऊपर से काली मिर्च डाल लें। मिक्सी में पानी मिलाएं और अच्छे से पीस लें। अब आपको ड्रिंक को छान लेना है। आपकी ड्रिंक तैयार है। आप इसे रोजाना सुबह बनाकर पी सकते हैं।
रोजाना नहीं बनाना तो क्या करें? – अगर आपको इस ड्रिंक को बनाने में आलस आ रहा है, तो कोई बात नहीं हम आपकी जिंदगी को आसान बना देते हैं। आप इस ड्रिंक को बनाने के बाद आइस ट्रे में भर लें। इसे फ्रीजर में जमा दें। अब आपको रोजाना इस एक आइस क्यूब को गर्म पानी में मिलाकर पी लेना है। इससे त्वचा और बालों के साथ पेट को भी बहुत फायदा होगा। आप इस ड्रिंक को पीकर ब्यूटी ही नहीं, सेहत का भी ख्याल रख सकती हैं।
ड्रिंक के फायदे – इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद
पाचन बेहतर होगा
शरीर डिटॉक्स होगा
त्वचा के लिए फायदेमंद
एनर्जी और ताजगी मिलेगी