Monday , March 16 2026 10:56 AM
Home / News / इमरान खान के आंखों की रोशनी क्या छीन लेंगे शहबाज? पाकिस्तानी जेल में बंद पूर्व PM को लेकर बड़ी चेतावनी

इमरान खान के आंखों की रोशनी क्या छीन लेंगे शहबाज? पाकिस्तानी जेल में बंद पूर्व PM को लेकर बड़ी चेतावनी


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंखों की रोशनी जाने का खतरा है। जेल में बंद इमरान खान की तबीयत खराब होने की खबर है। उनकी राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने चेतावनी दी है कि इमरान को आंखों में गंभीर समस्या है और उनकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। इमरान खान को अगस्त 2023 में जेल में बंद किया गया था और उन्हें अलग अलग मामलों में 60 से ज्यादा वर्षों की जेल की सजा सुनाई गई है।
इमरान खान फिलहाल अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। न्यूज 18 ने आदियाला डेल के टॉप सूत्रों के हवाले से बताया है कि पिछले कुछ महीनों से इमरान खान का स्वास्थ्य काफी खराब होता जा रहा है। पिछले महीने काफी प्रदर्शन के बाद उनके परिवार को उनसे मिलने दिया गया था, लेकिन अब फिर किसी को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। इमरान खान का अपने परिवार या वकीलों से कोई संपर्क नहीं हुआ है।