Monday , February 9 2026 1:07 PM
Home / Entertainment / Bollywood / सारा अली खान ने हाथ में पहनी हीरों से सजी घड़ी, 638,000 रुपये है कीमत, ब्लैक ड्रेस वाला लुक दिखा ग्लैमरस

सारा अली खान ने हाथ में पहनी हीरों से सजी घड़ी, 638,000 रुपये है कीमत, ब्लैक ड्रेस वाला लुक दिखा ग्लैमरस


सारा अली खान का नया लुक आपने देखा? ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर वो सुपर स्टाइलिश नजर आईं। पर लुक के ज्यादा सारा के हाथ में नजर आ रही है घड़ी पर नजर ठहर गई जिसकी कीमत लाखों में है। आइए आपको बताते हैं कि सारा के लुक और इस लग्जरी घड़ी की क्या खासियत है।
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का ड्रेसिंग सेंस देखने लायक होता है। वो हर बार यूनिक ड्रेस में दिखती हैं और लड़कियों को इंस्पिरेशन दे जाती हैं। लेटेस्ट फोटोज में भी सारा ने ब्लैक ब्यूटी बनकर सुपर स्टनिंग लुक दिखाया। एक्ट्रेस की ब्लैक ड्रेस पर कोई खास डीटेलिंग नहीं दिखी। लेकिन डिजाइन इतना परफेक्ट है कि सारा हेड टू टो गॉर्जिस नजर आ रही हैं।
वैसे सारा की सिर्फ ड्रेस ही नहीं, उनके हाथ में नजर आ रही घड़ी भी एकदम परफेक्ट दिखी। यह ब्लू घड़ी देखने पर आपको नॉर्मल लग सकती है लेकिन इसकी कीमत लाखों में है। चलिए जानते हैं सारा की ड्रेस और घड़ी किस ब्रांड की है और प्राइज समेत सारी डीटेल्स। और, साथ में यह भी समझते हैं कि हम कैसे सारा की तरह स्टाइलिश लुक ले सकते हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@saraalikhan95)
सारा ने ब्लैक कलर का आउटफिट सिलेक्ट किया है जो कि लुक को पॉवरफुल और एलिगेंट बना रहा है। अटायर के कलर की वजह से ही उनकी फेयर स्किन टोन हाइलाइट होती दिख रही है। अगर आपको भी किसी भी इवेंट में परफेक्ट लुक लेना है तो ब्लैक कलर प्रेफर कर सकते हैं। इससे आपका लुक एवरग्रीन बनेगा और स्टाइलिश दिखेगा।
आउटफिट की डीटेल्स जानें – ​सारा की ड्रेस मलाई लाइक्रा और नेट के फैब्रिक से बनी है, जिससे उनका लुक स्मूथ और सॉफ्ट बन रहा है। तभी आउटफिट का बॉडी हग वाला डिजाइन ब्यूटीफुली एक्ट्रेस के फिगर को भी हाइलाइट कर रहा है।
ड्रेस का वन शोल्डर टॉप और हाई नेक ड्रेप स्टाइल लुक को मॉडर्न बना रहा है। वो क्लासिक और कंटेम्पररी स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस दिखा रही हैं। वेस्ट पोर्शन पर दिया गया गेदरिंग वाला एलिमेंट भी लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है।
ब्लैक ब्यूटी बनने के लिए खर्च किए 33,372 रुपये- वैसे तो एक्ट्रेसेस अपने आउटफिट पर लाखों रुपये खर्च करती हैं। सारा को भी लाखों रुपये की ड्रेस और लहंगों-साड़ी में देखा जा चुका है। लेकिन लेबल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, सारा ने इस बार 33,372 रुपये की ड्रेस चुनी। फैंस को यह कीमत ज्यादा लग सकती है पर सारा का कंप्लीट लुक सारे पैसे वूसल कर रहा है। इस तरह के ब्लैक बॉडी फिटेड आउटफिट आपको अलग-अलग शॉपिंग एप्लिकेशन पर बजट में भी मिल जाएंगे।
अब देखें 638,000 रुपये की घड़ी – ड्रेस के साथ सारा ने हाथ में लग्जरी ब्रांड longines की घड़ी पहनी है। जिसकी कीमत ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 638,000 रुपये है। ब्लू घड़ी का एलीगेटर स्ट्रैप है और स्क्रैच-रेजिस्टेंट फिचर भी इसको खास बना देता है। सबसे स्पेशल है सैफायर वाली लेयर जो इस घड़ी की शाइन को डबल कर रहा है। साथ में डायमंड से सजे होने की वजह से भी घड़ी सारा का लुक लग्जरी बना रही है।
घड़ी का एलीगेटर स्ट्रैप क्यों है खास? – सारा ने एलीगेटर स्ट्रैप वाली घड़ी पहनी है। इस स्ट्रैप वाली घड़ी को कई लग्जरी ब्रांड बनाते हैं और लोग खरीदते भी हैं। क्योंकि इसकी कई खासियत होती है। जैसे –
एलीगेटर स्ट्रैप प्रीमियम लुक के लिए बेस्ट होता है।
नरम लेदर लुक को कंफी बनाता है।
ऐसे स्ट्रैप मजबूत होने की वजह से सालों तक चलते हैं।
इयररिंग्स भी हैं डायमंड वाले सारा की ड्रेस प्लेन है। लेकिन लुक में शाइन जोड़ने के लिए हसीना ने दिल की शेप वाले डायमंड के इयररिंग्स पहने हैं। इन इयररिंग्स को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो छोटे-छोटे डायमंड जोड़ते हुए लुक में लग्जरी टच और क्लासीनेस दी गई है। डायमंड के अलावा आप पर्ल, कुंदल, एमरल्ड, स्टोन और स्टड इयररिंग्स पहन सकती हैं जिससे लुक अट्रैक्टिव बनेगा।
ब्लैक ड्रेस स्टाइल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान –
ब्लैक ड्रेस स्टाइल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
सही फिट वाली ड्रेस लुक को एलिगेंट बनाती है।
कॉन्ट्रास्ट जूलरी से लुक को निखारे।
हाई हील्स से लुक में ग्लैम ऐड करें।
बेल्ट, क्लच और स्टेटमेंट वॉच से लुक को कंप्लीट बनाएं।
स्मोकी आईज और लिपस्टिक अप्लाई कर लुक को कंप्लीट बनाएं।