Tuesday , February 10 2026 1:09 PM
Home / News / यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान, BNP और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव

यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान, BNP और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव


बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों से पहले हिंसा तेज हो गई है। वोटिंग से तीन दिन पहले रविवार की शाम को बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी के बीच रात भर चली झड़पों में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हिंसा की शुरुआत तब हुई, जब पटुआखाली जिले में BNP कार्यकर्ताओं ने जमात-ए-इस्लामी पर देर रात के एक कार्यक्रम में मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया। खबर मिलते ही बीएनपी कार्यकर्ता विरोध के लिए मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान जमात ने भी अपने समर्थकों को बुला लिया और दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया।
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों गुटों में जबरदस्त टकराव हुआ जो रात भर चलता रहा। इसमें 40 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, यह हिंसा का इकलौता मामला नहीं है। पिछले कुछ सप्ताह की घटनाओं पर नजर डालने से पता चलता है कि जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, तनाव लगातार बढ़ रहा है।