Tuesday , February 17 2026 12:32 AM
Home / Lifestyle / गले में तुलसी की माला, 10500 का सूट…अनुष्का शर्मा का देसी रूप खींच रहा ध्यान, हीरो वाले अवतार में दिखे विराट

गले में तुलसी की माला, 10500 का सूट…अनुष्का शर्मा का देसी रूप खींच रहा ध्यान, हीरो वाले अवतार में दिखे विराट


​भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भले ही भारत छोड़कर विदेश में बस गए हैं, लेकिन जब भी वह देश आते हैं तो उनकी एक झलक ही फैंस का दिल जीत लेती है। वहीं, अब वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। जहां किंग कोहली का अंदाज किसी हीरो से कम नहीं लगा, तो लोगों की नजरें अनुष्का पर जाकर भी ठहर गईं, जो तुलसी की माला गले में डाल सूट में अपनी सादगी दिखा गईं। दोनों का एयरपोर्ट लुक यहां कपल फैशन गोल्स दे गया।
अब वैसे तो विराट और अनुष्का हमेशा ही अपने स्टाइलिश लुक्स से सबका दिल जीत लेते हैं, लेकिन इस बार दोनों का अंदाज बदला- बदला लगा। एक ओर हेयर स्टाइल के साथ ही विराट का लुक पूरा चेंज नजर आया, तो प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद देसी रूप में स्पॉट हो रहीं अनुष्का की खूबसूरती भी देखते ही बनी। ऐसे में चलिए दोनों के लुक की डीटेल्स पर गौर करते हैं। (फोटो साभार: योगेन शाह)
​ब्लॉक प्रिंटेड कुर्ते सेट में दिखीं अनुष्का – बेशक विराट और अनुष्का अब किसी पार्टी या इवेंट के बदले एयरपोर्ट पर स्पॉट होते हैं। लेकिन, उनका स्टाइल हर बार लोगों को इंप्रेस कर जाता है। ऐसे में पहले अनुष्का के गुलमोहर मुगल ब्लू ब्लॉक प्रिंटेड साइड गैदर कुर्ता के बारे में जानते हैं। जिसकी डिटेल्स कुछ ऐसी हैं –
पहले जरा फैब्रिक के बारे में जानिए – कोरा कैम्ब्रिक एक हल्का और 100% कॉटन का कपड़ा है। जिस पर प्लेन वीव होती है और ये बिना ब्लीच या डाई किया होता है। यह अपने प्राकृतिक ऑफ वाइट कलर, सॉफ्टनेस और ब्रीदेबिलिटी के लिए जाना जाता है। जिसे गर्मियों के लिए परफेक्ट चॉइस माना जाता है क्योंकि ये काफी लाइटवेट होता है, जो काफी सॉफ्ट होता है।
ऐसा है अनुष्का का कुर्ता – अनुष्का यहां वाइट कलर के ब्लू ब्लॉक प्रिंट से सजे कुर्ते में नजर आ रही हैं। जिसे स्प्लिट क्रू नेकलाइन के साथ बेल स्लीव्स दी और बॉर्डर को फ्लोरल बेल से हाइलाइट करके वाइट लेस से सुंदर टच दिया। वहीं, पूरे कुर्ते पर ब्लू कलर से फ्लोरल पैटर्न बना है। जिसमें दो शेड्स यूज हुए हैं। सारे फूलों को कुछ- कुछ दूरी पर बनाया और कुर्ते में हल्का फ्लोइ टच दिया। वहीं, साइड्स पर सॉफ्ट गैदर्स प्लीट्स देकर चाक बनाए। जिससे इसकी ब्यूटी और एन्हांस हो गई।
दुपट्टे से दिया फाइनल टच – कुर्ते के साथ अनुष्का ने ब्लॉक प्रिंट वाली पैंट्स पहनी। जिस पर पैटर्न को छोटा- छोटा फ्लोरल और लीफ वाला रखा और बॉर्डर पर लेस लगाकर फाइनल टच दिया। वहीं, साथ में उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी ओढ़ा। जिसके बॉर्डर को वाइट लेस से डीटेलिंग देकर फिर फ्लोरल बॉर्डर बनाया और आखिर में सारे बचे हिस्सों पर कुर्ते जैसे फूल बनाए गए। जिसे सादे तरीके से अपने कंधों पर डाले अनुष्का का देसी लुक प्यारा लगा।
ब्लॉक प्रिंट के बारे में भी जानिए – ब्लॉक प्रिंटिंग एक प्राचीन कला है, जिसमें नक्काशीदार लकड़ी या फिर रबर के ब्लॉक को स्याह में डुबोकर कपड़े पर एक- एक करके छापामारी की जाती है। मुख्य रूप से शीशम या सागौन की लकड़ी पर नक्काशी करके ब्लॉक तैयार होते हैं। जिन पर अलग- अलग पैटर्न बनाए जाते हैं। ये कला राजस्थान के सांगानेर, बगरू में ज्यादा प्रसिद्ध है।
तुलसी की माला बनी लुक की हाइलाइट – अब अनुष्का की स्टाइलिंग पर ध्यान दें, तो इसे उन्होंने सिंपल ही रखा। स्टड इयररिंग्स पहन उन्होंने गले में तुलसी की माला पहनी, तो पैरों में सफेद कोल्हापुरी चप्पल नजर आईं। इसके अलावा काला चश्मा लगाकर उन्होंने बालों को मिडिल पार्टीशन के साथ खुला रखा और मेकअप भी एकदम मिनिमल किया। जहां माथे पर लगी काली छोटी- सी बिंदी उनके चेहरे के नूर को निखार गई। ऐसे में अनुष्का का लुक सिर से पैर तक परफेक्ट लगा।
अब किंग कोहली पर डालिए नजर – ​विराट के लुक की बात करें, तो वह ऑफ वाइट कलर की शर्ट पहने दिखें। जिसके फ्रंट में दोनों ओर पॉकेट्स दी हैं और स्लीव्स को उन्होंने फोल्ड करके स्टाइल किया। जिसे उन्होंने ब्लैक कलर के लूज फिटेड बैगी ट्राउजर के साथ पेयर किया और बेल्ट लगा ली। जिसमें शर्ट को टक इन करके वाइट शूज पहनने वाला अंदाज काफी कूल लगा। जिसे उन्होंने काला चश्मा लगाकर स्टाइल किया, तो हाथ में ऑलिव ग्रीन शेड का बैग भी दिखा।