Wednesday , February 25 2026 9:06 AM
Home / Entertainment / Bollywood / रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में फोन पर लगा बैन, मेहमानों के लिए जापानी खाने का इंतजाम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में फोन पर लगा बैन, मेहमानों के लिए जापानी खाने का इंतजाम


एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब बस कुछ ही दिनों दूर है। दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे और जिंदगी भर के लिए एक-दूजे का हाथ थामेंगे। फैंस उनके इस नए सफर के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। कपल अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए भी रवाना हो चुके हैं। एयरपोर्ट पर से उनकी फोटोज भी सामने आई थीं। अब उनके वेन्यू और मेन्यू के बारे में कुछ खास अपडेट सामने आया है, जो हैरान करने वाला है।
जानकारी के अनुसार, शादी के जश्न को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मेहमानों को जापानी खाना परोसा जाएगा। रश्मिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में पार्टी की झलक साझा की, जिसमें खूबसूरती से सजा हुआ टेबल और जापानी मेन्यू कार्ड साफ दिख रहा है। तस्वीर में लाइटिंग में सजा टेबल नजर आया। बीच में गुलाबी लिली और हल्के हरे हाइड्रेंजिया के फूलों की सजावट है, जिसे ताजे हरे सेब और अंगूरों के साथ सजाया गया है। यह सजावट ऑर्गेनिक और लग्जरी गार्डन लुक दे रही है।
रश्मिका मंदाना-विजय की शादी का मेन्यू – मेन्यू कार्ड पर जापानी डिशेज का जिक्र है, जो शादी से पहले के इस सेलिब्रेशन को ग्लोबल और रिफाइंड टच देता है। कपल सोमवार, 23 फरवरी को उदयपुर पहुंच चुके हैं। सारे कार्यक्रम मेमेंटोस ITC होटल्स, एकाया उदयपुर में होंगे। सबकुछ पूरी तरह प्राइवेट और इंटिमेट रखा जा रहा है। फंक्शन में सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे।