
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर जमकर हमला बोला और कहा कि अमेरिकी सुरक्षा छतरी का ढोल फट गया है। उन्होंने अमेरिका पर तंज कसा कि अब वह होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा के लिए चीन के सामने गिड़गिड़ा रहा है। अराघची की टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आई है, जिसमें उन्होंने दुनिया भर के देशों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित बनाने के लिए मदद मांगी थी। ट्रंप ने इसमें चीन का भी नाम लिया था।
अमेरिकी सुरक्षा छतरी में छेद- अराघची – अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘अमेरिका की जिस सुरक्षा छतरी का इतना गुणगान किया जाता था, वह अब पूरी तरह से छेद भरी साबित हुई है। यह मुसीबतों को रोकने के बजाय उन्हें न्योता ही दे रही है। अब अमेरिका दूसरों से, यहां तक कि चीन से भी गुहार लगा रहा है कि वे होर्मुज को सुरक्षित बनाने में उसकी मदद करें।’
अराघची ने आगे लिखा, ‘ईरान अपने पड़ोसी भाइयों से अपील करता है कि वे विदेशी हमलावरों को बाहर निकाल फेंके। खासतौर पर इसलिए क्योंकि उन हमलावरों की एकमात्र चिंता केवल इजरायल ही है।’ इससे पहले ट्रंप ने दूसरे देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने में मदद के लिए जहाज भेजने का आग्रह किया था।
ट्रंप ने की चीन से जहाज भेजने की अपील- ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म लिखा, कई देश खासकर वे जो ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की कोशिश से प्रभावित हैं, अमेरिका के साथ मिलकर इस जरडमरूमध्य को खुला और सरक्षित रखने के लिए युद्धपोत भजेंगे। ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देश इस क्षेत्र में जहाज भेजेंगे। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता 100 फीसदी खत्म हो चुकी है, लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि तेहरान के लिए इस जलमार्ग के आस-पास या अंदर एक-दो ड्रोन भेजना, मिसाइल दागना आसान है।
Home / News / ‘चीन से गिड़गिड़ा रहा अमेरिका’, ईरानी विदेश मंत्री का ट्रंप पर हमला, अमेरिकी सुरक्षा छतरी में बताया छेद
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website