
अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान की सैन्य और कूटनीतिक रणनीति के मुख्य सूत्रधार बने हुए थे। मंगलवार को उनकी मौत का ऐलान करते हुए इजरायल ने इसे अपनी ऐसी सफलता की तरह पेश किया है, जो तेहरान में सत्ता को हिला सकती है। दूसरी ओर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लारीजानी की मौत से इस लड़ाई के लंबा खिंचने का अंदेशा पैदा हो गया है।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, 67 साल के लारीजानी तेहरान की सत्ता की सत्ता एक जाना-पहचाना चेहरा थे। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद इजरायल के निशाने पर होने के बावजूद वह सार्वजनिक रैलियों में दिखे और बयान जारी करते रहे। युद्ध में देश को एकजुट रखने के लिए भी लारीजानी की ओर से लगातार कोशिश की जा रही थी।
क्यों अहम थे अली लारीजानी – एक्सपर्ट का कहना है कि लारीजानी ईरानी नेतृत्व के एक समझदार, सुलझे हुए और कद्दावर शख्स थे। उनकी मौत से ईरान ने एक ताकतवर आवाज को खो दिया है। वह इजरायल और अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी बातचीत में एक अहम पिलर बन सकते थे। उनकी मौत से बातचीत की कोई भी कोशिश मुश्किल हो जाएगी।
Home / News / ईरान के ‘केनेडी’ अली लारीजानी की मौत से टूटेगा शिया देश या और तेज होगी लड़ाई? एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website