Friday , April 10 2026 4:11 PM
Home / News / ‘अमेरिका को सबक सिखाना प्राथमिकता, समझौते की गुंजाइश खत्म’: ईरानी विदेश मंत्री के तेवर सख्त

‘अमेरिका को सबक सिखाना प्राथमिकता, समझौते की गुंजाइश खत्म’: ईरानी विदेश मंत्री के तेवर सख्त


अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि अब अमेरिका को सबक सिखाना ही ईरान की प्राथमकिता है। उन्होंने अमेरिका के साथ समझौते की गुंजाइश को खत्म बताया। अराघची का यह बयान अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के एक महत्वपूर्ण पुल को निशाना बनाने के बाद आया है। ईरान ने कहा है कि वह अपने बुनियादी ढांचों पर हमले का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
अराघची ने क्या कहा – ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने कहा,”पुलों को फिर से बनाया जा सकता है, लेकिन अमेरिका को अनुशासित करने का अवसर दोबारा नहीं मिलेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान देश पर थोपे गए अमेरिका और इजरायल के युद्ध के “निर्णायक और स्थायी” अंत की शर्तों को सुरक्षित करना चाहता है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हमें इस बात की चिंता है कि हम पर थोपे गए अवैध युद्ध का निर्णायक और स्थायी अंत हो।”
अमेरिका से मिलने को नहीं तैयार ईरान – वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को बताया कि ईरान ने मध्यस्थों को आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि वह आने वाले दिनों में इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने को तैयार नहीं है और अमेरिकी मांगों को अस्वीकार्य मानता है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने शुक्रवार तड़के एक जानकार सूत्र के हवाले से बताया कि ईरान ने पिछले दिन एक “मित्र” देश के माध्यम से भेजे गए 48 घंटे के युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्ताव को खारिज कर दिया था