Friday , April 10 2026 10:35 AM
Home / Entertainment / Masters of the Universe का नया ट्रेलर रिलीज, लोगों ने कर डाली हिंदी डबिंग की डिमांड

Masters of the Universe का नया ट्रेलर रिलीज, लोगों ने कर डाली हिंदी डबिंग की डिमांड


ट्रैविस नाइट द्वारा निर्देशित, यह फिल्म इस आइकॉनिक कहानी को एक लाइव-एक्शन साइ-फाई एक्शन एडवेंचर के रूप में फिर से पेश करती है।ज ल्द रिलीज होने जा रही इस फिल्म के ट्रेलर पर लोगों ने खूब कॉमेंट्स भी किए हैं।
लोगों ने की हिंदी डब वर्जन की डिमांड – ट्रेलर को देखकर लोगों ने कहना शुरू किया है, ‘पहले फिल्म से कहीं बेहतर लग रही है।’ वहीं कइयों ने हिंदी डबिंग की डिमांड भी कर डाली है।
‘मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’ की कहानी – पंद्रह साल बाद घर लौटे प्रिंस एडम (निकोलस गालिट्ज़ीन) को रहस्यमयी Sword of Power द्वारा इटर्निया वापस बुलाया जाता है, जहां वो देखता है कि उसका संसार निर्दयी स्केलेटर (जारेड लेटो) के कब्जे में है। अपने राज्य को विनाश के कगार पर देखकर, एडम अपने साथियों टीला (कैमिला मेंडेस) और डंकन/ मैन-एट-आर्म्स (इद्रिस एल्बा) के साथ फिर से जुड़ता है और ही-मैन बनने की अपनी नियति को अपनाता है, जो ब्रह्मांड का सबसे शक्तिशाली इंसान है।
‘मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’ के कलाकार – निकोलस गालिट्ज़ीन, कैमिला मेंडेस, एलिसन ब्री, जेम्स प्योरफॉय, मोरेना बैकारिन, जोहानेस हाउकुर जोहाननेस्सन, शार्लोट राइली जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म में, क्रिस्टन विग रोबोटो की आवाज़ देती हैं, जबकि जारेड लेटो और इद्रिस एल्बा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म शानदार स्केल, जबरदस्त एक्शन और इमोशनल गहराई के साथ एक नई पीढ़ी के लिए इस मजेदार दुनिया को जीवंत बनाती है।
कब रिलीज हो रही ‘मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’ – अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और मैटल स्टूडियोज की यह लाइव-एक्शन फिल्म Masters of the Universe, जो इस आइकॉनिक फ्रेंचाइज़ पर आधारित है, 5 जून 2026 को IMAX और अन्य प्रीमियम फॉर्मेट्स में अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सोनी पिक्चर्स रिलीज़िंग इंटरनेशनल द्वारा सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।