
अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच खुद को चौधरी दिखाने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पोल खुल गई है। शहबाज शरीफ की एक ऑनलाइन पोस्ट सामने आई है, जिससे ईरान संकट में पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। यह हुआ शहबाज की X पर एक पोस्ट के बाद, जिसे तत्काल एडिट कर दिया गया। लेकिन इस एडिट ने लोगों को ध्यान तेजी से खींचा और अब इसे लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का मजाक उड़ रहा है।
शरीफ ने मंगलवार को ट्रंप के सीजफायर के ऐलान से पहले एक्स पर एक पोस्ट किया था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इसमें ट्रंप से ईरान पर अपनी हमले की समय सीमा बढ़ाने और कूटनीति को मौका देने की अपील की थी। शरीफ ने लिखा, कूटनीति को अपना रास्ता तय करने देने के लिए, मैं राष्ट्रपति ट्रंप से समय सीमा को दो सप्ताह के लिए बढ़ाने का विनम्र अनुरोध करता हूं। इसी पोस्ट में उन्होंने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का आग्रह भी किया।
पोस्ट की एडिट हिस्ट्री ने खोली पोल – लेकिन जल्द ही यूजर्स का ध्यान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की पोस्ट की एडिट हिस्टी पर चला गया, जिससे पता लगता है कि उनकी इस पोस्ट को किसी दूसरे ने तैयार किया है। इस पोस्ट में अमेरिका की अहम हस्तियों को टैग किया गया था, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल थे।
दिलचस्प बात है कि शहबाज शरीफ की पोस्ट के पहले के वर्जन का जो स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है, उस पर लिखा है- ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तान के पीएम का एक्स पर मैसेज’। मैसेज की एडिट हिस्ट्री के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या यह संदेश को पहले से लिखकर भेजा गया था।
Home / News / शहबाज शरीफ की X पोस्ट क्या अमेरिका लिख रहा? ईरान संकट पर लिखा ड्राफ्ट संदेश, उड़ रहा मजाक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website