
अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते कर युद्धविराम पर सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत ईरानी सेना के नियंत्रण में होर्मुज स्ट्रेट को दो हफ्ते खोला जाएगा। इस दौरान शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरानी अधिकारियों के बीच युद्धविराम पर आगे की बातचीत हो सकती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान और अमेरिकी अधिकारियों को शुक्रवार को ‘इस्लामाबाद समझौते’ पर आगे की बातचीत के लिए देश आने का न्योता दिया है।
इस युद्धविराम का बहुत बड़ा क्रेडिट पाकिस्तान को दिया जा रहा है। अमेरिका और ईरान के अधिकारियों ने पाकिस्तान, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और देश के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को शुक्रिया कहा है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने लिखा है कि ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की तरफ से मैं अपने प्यारे भाइयों, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर का इस क्षेत्र में युद्ध को समाप्त करने के लिए उनके अथक प्रयासों हेतु आभार और सराहना व्यक्त करता हूं।’
Home / News / असीम मुनीर लगातार कर रहे थे जेडी वेंस से बात, US और ईरान ने कहा शुक्रिया, पाकिस्तान की बड़ी डिप्लोमेटिक जीत कैसे?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website