
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दिवंगत सिंगर आशा भोसले को एक भावुक श्रद्धांजलि दी है। एक्ट्रेस ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर दिवंगत सिंगर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शयर की। पद्म विभूषण से सम्मानित और दुनिया भर में अपनी आवाज से जादू बिखेरने वाली मशहूर गायिका आशा भोसले ने रविवार को दुनिया से अलविदा कह दिया। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर देश और दुनिया भर से उन्हें चाहने वाले शोक जता रहे हैं।
प्रियंका चोपड़े ने आशा भोसले के साथ अपनी एक तस्वीर और उनका एक सिंगिंग वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने आशा के संगीत जगत, कई पीढ़ियों और संस्कृति पर दिवंगत गायिका के बारे में बात की।
प्रियंका ने कहा- आशा भोसले जी का जाना, घर का एक हिस्सा खोने जैसा – उन्होंने लिखा, ‘कुछ नुकसान ऐसे होते हैं जो आपके बचपन, आपकी यादों, आपके घर का एक हिस्सा खोने जैसा महसूस कराते हैं। आशा जी हममें से कई लोगों के लिए वैसी ही थीं। उनकी आवाज सिर्फ भारतीय संगीत का हिस्सा नहीं थी बल्कि यह हमारी लाइफ के बैकड्रॉप का हिस्सा थी। यह हमारे बड़े होने के दौरान हमारे घरों में गूंजती थी, पारिवारिक समारोहों में, दिल टूटने के पलों में, खुशी के पलों में, उन शांत और शोर भरे पलों में जो हमारे एहसास होने से पहले ही यादें बन गए।’
आशा जी हममें से कई लोगों के लिए वैसी ही थीं। उनकी आवाज सिर्फ भारतीय संगीत का हिस्सा नहीं थी बल्कि यह हमारी लाइफ के बैकड्रॉप का हिस्सा थी। प्रियंका चोपड़ा
‘एक ऐसी आवाज जो इतनी शाश्वत थी कि लगता था वह हमेशा हमारे साथ रहेगी’ – प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा है, ‘मेरी पीढ़ी और उससे पहले और बाद की कई पीढ़ियों के लिए वह सिर्फ एक ऐसी महान हस्ती नहीं थीं जिनकी हम तारीफ करते थे, बल्कि वो हमेशा साथ थीं। एक ऐसी आवाज जो इतनी शाश्वत थी कि लगता था वह हमेशा हमारे साथ रहेगी। उन शब्दों में बयां करना मुश्किल है कि किसी ऐसे व्यक्ति को खोने का क्या मतलब है, जिसकी कला ने पूरे देश के भावनात्मक परिदृश्य को आकार देने में मदद की हो।’
Home / Entertainment / आशा भोसले के निधन पर टूटीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो फोटो शेयर कर कहा- ये आवाज हमारी जिंदगी का हिस्सा थीं
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website