
नॉर्थ कोरिया ने तीन दिनों तक लगातार अपने खतरनाक हथियारों का परीक्षण किया है। इसमें बैलिस्टिक मिसाइल पर क्लस्टर बम वॉरहेड का टेस्ट शामिल है। नॉर्थ कोरिया की डिफेंस साइंस एकेडमी और मिसाइल एडमिनिस्ट्रेशन ने क्लस्टर बम वॉरहेड के अलावा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हथियार प्रणालियों, कार्बन फाइबर डमी बमों के फैलाव (डिस्पर्शन) परीक्षणों और मोबाइल शॉर्ट-रेंज एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल प्रणालियों का टेस्ट किया है। ये टेस्ट खासतौर से दक्षिण कोरिया और अमेरिका जैसे देशों की टेंशन को बढ़ाएंगे, जिनसे नॉर्थ कोरिया की प्रतिद्वंद्विता रही है।
नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने खुद मिसाइल टेस्ट देखे हैं और दुनिया के सामने क्लस्टर बम वॉरहेड और ब्लैकआउट बमों का जखीरा पेश किया है। नॉर्थ कोरिया की ओर से प्रदर्शित किए गए नए हथियारों में सबसे खतरनाक कार्बन-फाइबर बम हैं। इसे ब्लैकआउट बम के नाम से जाना जाता है। ये बम बिजली संयंत्रों (पावर प्लांट) को कार्बन फाइबर के रेशों से ढक कर उन्हें निष्क्रिय कर देते हैं, जिससे वे पूरी तरह तबाह हो जाते हैं।
किम जोंग उन ने देखा टेस्ट – उत्तर कोरिया के हथियारों के टेस्ट जनरल किम जोंग सिक की निगरानी में हुए हैं। सिक ने कहा कि मोबाइल शॉर्ट-रेंज एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल वॉरहेड देश की युद्ध क्षमताओं के लिए अहम है। देश के नेता किम जोंग उन ने ये नए टेस्ट को बड़े जोश के साथ देखे हैं। उन्होंने इसे प्योंगयांग की रणनीतिक सैन्य क्षमता” को बढ़ाने की दिशा में बड़ी छलांग बताया है।
इस टेस्ट को बड़े पैमाने पर किम के उस प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वह अपनी परमाणु-सक्षम मिसाइलों के जखीरे का विस्तार और आधुनिकीकरण करना चाहते हैं, जो अमेरिका तक पहुंच सकती हैं। वहीं दक्षिण कोरिया के लिए ये टेस्ट खासतौर पर चिंता पैदा कर सकते हैं। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि फिलहाल देश से अमेरिका ने एयर डिफेंस सिस्टम हटा रखे हैं।
अमेरिका ने कोरिया से थाड हटाया – अमेरिका ने ईरान के साथ तनाव के बीच पश्चिम एशिया में सुरक्षा बढ़ाने के लिए दक्षिण कोरिया से THAAD (टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस) मिसाइल सिस्टम के कुछ हिस्से हटाए हैं। दक्षिण कोरिया ने थाड लॉन्चरों को हटाकर पश्चिम एशिया में भेजने पर नाखुशी जताई है। दक्षिण कोरिया के रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि थाड के हटने के तुरंत बाद उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। इन कदमों से उनकी अपने देश की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
Home / Uncategorized / अमेरिका ने थॉड हटाया तो दक्षिण कोरिया को डराने में जुटे किम जोंग, सबसे खतरनाक कार्बन-फाइबर बम का टेस्ट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website